फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona positive in bundelkhand

बुंदेलखंड में आठ हजार के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

Mon, 24 Aug 2020 07:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
corona positive in bundelkhand
Corona medicine - फोटो : अमर उजाला

बुंदेलखंड में कोरोना वायरस का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आठ हजार के करीब पहुंच गया है। यही नहीं, 142 पॉजिटिव मरीज अपनी जान गवां चुके हैं। सबसे बदतर हालात झांसी के हैं। बुंदेलखंड में 48 फीसदी संक्रमित और 63 प्रतिशत मौतें तो अकेले झांसी में ही हुई हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के शुरूआती दौर में बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा हालात जालौन में बिगड़ गए थे। जबकि, सबसे बेहतर स्थिति में ललितपुर था। मगर अब झांसी और ललितपुर में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ललितपुर के लिए अगस्त का महीना काफी बुरा गुजरा है।
विज्ञापन


इसी महीने ही यहां लगभग 646 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं, बुंदेलखंड में सबसे बुरे हालात झांसी के हैं। बुंदेलखंड के कुल कोरोना पॉजिटिव केसों में 48 फीसदी और मौतों में 63 प्रतिशत तो झांसी से ही हैं। मौजूदा समय में बुंदेलखंड में कोरोना संक्रमित 7820 और मरने वालों की संख्या 142 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं आंकड़े
जनपद-------------संक्रमित-------------मौत
महोबा--------------417-------------------5
चित्रकूट------------472-------------------2
हमीरपुर------------499------------------12
बांदा----------------570-------------------7
ललितपुर-----------984------------------12
जालौन-------------1094----------------14
झांसी---------------3784----------------90
-----------------------------------------------------------------
कुल -----------------7820-------------142
-----------------------------------------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed