फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona patient, admision railways hospital

रेलवे अस्पताल में भर्ती होंगे कोरोना मरीज

Mon, 20 Jul 2020 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
corona patient, admision railways hospital
रेलवे अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए तेयार किए गए पलंग। अमर उजाला
झांसी। कोरोना वायरस संक्रमितों को अब रेलवे अस्पताल में भी भर्ती किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां कर लीं गईं हैं। यहां 100 मरीजों को रखने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक 1,177 मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें से 760 एक्टिव पॉजिटिव मरीज हैं। इन मरीजों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के अलावा बड़ागांव और बरुआसागर के स्वास्थ्य केंद्रों में भी रखा जा रहा है। इसके अलावा वे मरीज जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं या बहुत क्षीण लक्षण हैं, उन्हें होटलों में भी रखा जा रहा है। अब ऐसे मरीजों को रेलवे अस्पताल में भी भर्ती किया जाएगा। यहां 100 बेड का अस्पताल कोरोना मरीजों के लिए एकदम तैयार है। यहां बगैर लक्षण वाले मरीजों को रखा जाएगा। हालांकि, रेलवे अस्पताल में ऑक्सीजन की भी पर्याप्त व्यवस्था है, ऐसे में यहां भविष्य में गंभीर अवस्था या जिन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, उन्हें भी रखा जा सकता है। रेलवे की ओर से तीस तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि डाक्टरों की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा।
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त कराई जा चुकी हैं। सोमवार से यहां मरीजों को भर्ती किया जाने लगेगा।
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed