{"_id":"5f1354238ebc3e9fb73433d4","slug":"corona-paisent-total-1100-now-alert-people-jhansi-news-jhs171861183","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 1100 के पास, अब तो संभल जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 1100 के पास, अब तो संभल जाओ
Sun, 19 Jul 2020 03:24 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
नारायण धर्मशाला के पास लगाए गए कैंप में कोरोना के सेंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के लोग
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना दिन पर दिन बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को 102 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1094 पहुंच गया जबकि बीमारी से अब तक कुल 45 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद लोग सुधर नहीं रहे हैं। पूरी लापरवाही के साथ घूम रहे हैं। सरेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ाई जा रही हैं। आलम यह है कि वे छूट का दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
अगर यही ढर्रा रहा तो पहले की तरह पूरी सख्ती से लॉकडाउन के हालात बन जाएंगे। यह न तो व्यवहारिक है और न सभी के हित में। इससे लोगों की रोजी-रोटी पर गहरा संकट आ जाएगा। इसलिए लोगों को खुद जिम्मेदारी का अहसास करना होगा। बेवजह निकलने से परहेज करना जरूरी है। जरूरी होने पर मास्क पहन कर ही निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। शनिवार को जहां महानगर की प्रमुख सड़कों बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन पुराने शहर के अंदरूनी हिस्सों में चहल-पहल देखने को मिली। जबकि, सबसे ज्यादा मरीज इन्हीं इलाकों से सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए नियंत्रण के लिए शासन-प्रशासन एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। लोगों को बीमारी के खतरों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा सख्ती से भी निपटा जा रहा है। इसका तमाम लोगों पर असर तो हुआ है, बावजूद ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है, जो तमाम प्रतिबंधों को तोड़ते हुए बेवजह घरों से बाहर नजर आते हैं। खासतौर पर पुराने शहर के इलाकों में लोग मानने को तैयार नहीं है। शनिवार को दोपहर तक दतिया गेट, उनाव गेट, ओरछा गेट आदि इलाकों में चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
अंदरूनी गलियों में भी जगह-जगह लोगों के जमघट नजर आए। इनमें से तमाम लोगों के चेहरों पर तो मास्क तक नहीं थे। पुलिस को आता देख सभी यहां-वहां हो जाते थे, पुलिस के गुजरते ही एक बार फिर से भीड़ जमा हो जाती थी। अब इन परिस्थितियों में प्रशासन हर एक व्यक्ति के पीछे पुलिस तो बैठा नहीं सकता। जब तक हम खुद अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, तब तक कोरोना से निपटना आसान नहीं होगा।
जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या ने एक हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। शनिवार को 102 नए मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1094 पर पहुंच गई है। इसके अलावा प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार एक मौत भी हुई है। इससे अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 पर पहुंच गई है।