{"_id":"5f8f47678ebc3eefb908a67c","slug":"corona-paisent-recover-jhansi-city-ahead-in-state-jhansi-news-jhs1791519180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों की सेहत में सुधार, जिले का रिकवरी रेट प्रदेश से आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों की सेहत में सुधार, जिले का रिकवरी रेट प्रदेश से आगे
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना मरीजों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। इससे जिले का रिकवरी रेट बढ़कर प्रदेश से आगे निकल गया है। प्रदेश का रिकवरी रेट 91.64 प्रतिशत है। जबकि, झांसी का इससे 1.51 प्रतिशत अधिक 93.15 प्रतिशत हैं।
जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला 27 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद इक्का-दुक्का मरीज मिलते रहे और मई माह तक जिले में संक्रमितों की संख्या 42 तक ही सीमित थी। जून में भी कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार धीमी रही। जून माह की समाप्ति तक सिर्फ 193 लोगों में ही इस महामारी की जकड़न पाई गई थी। लेकिन, जुलाई में अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के साथ इस महामारी ने जिले में तेजी से अपने पैर फैलाये। जुलाई की समाप्ति तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,219 पर पहुंच गई थी।
अगस्त में भी ये महामारी अपनी रफ्तार से लोगों को अपनी चपेट में लेती रही। अगस्त माह में जिले में संक्रमितों की संख्या 4,468 पर पहुंच गई थी। जबकि, सितंबर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7,272 पर पहुंच गया है। हालांकि, अक्तूबर की शुरुआत से ही इस महामारी की रफ्तार मंद पड़ी हुई है। अब तक जिले में 8140 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 7594 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। मंगलवार को 22 नए मरीज सामने आए, जबकि 32 को डिस्चार्ज किया गया। इससे जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 93.29 प्रतिशत पर जा पहुंचा है।
विज्ञापन
383 ही हैं सक्रिय संक्रमित
झांसी। सितंबर में कोरोना के सक्रिय संक्रमितों की संख्या बारह सौ से अधिक पहुंच गई थी। इससे उपलब्ध संसाधन कमतर साबित होने लगे थे। लेकिन, इसके बाद नये मरीज मिलने की रफ्तार धीमी हुई और पुराने मरीजों के इस महामारी की जकड़न से आजाद होने के सिलसिले ने तेजी पकड़ी। उसी का नतीजा है कि वर्तमान में महत 383 ही सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 71 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं।
163 संक्रमितों की जा चुकी है जान
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 163 लोगों की मौत हो चुकी है। ये वो मरीज हैं, जिन्होंने झांसी में इलाज के दौरान दम तोड़ा। इसके अलावा झांसी के तमाम लोग ऐसे भी रहे जिनकी मौत दिल्ली, गुरूग्राम व फरीदाबाद के अस्पतालों में हुई।