फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona ki vaccin ke baat 30 minute tak nigrani

कोरोना की वैक्सीन लगाने के बाद 30 मिनट तक निगरानी

Sat, 16 Jan 2021 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
corona ki vaccin ke baat 30 minute tak nigrani
झांसी। कोरोना वायरस की वैक्सीन लगने के बाद लाभार्थी को 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा जाएगा। टीका लगने के बाद किसी भी तरह की परेशानी होने पर लाभार्थी को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बने एडवर्स इफेक्ट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) वार्ड में ले जाया जाएगा। जहां तीन सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

किसी भी तरह की वैक्सीन लगाने के बाद मामूली समस्याएं होती रहती हैं। जैसे सिरदर्द, बुखार आना आदि। मगर इसको लेकर किसी भी तरह घबराने की जरूरत नहीं है। टीकाकरण एक सामान्य प्रक्रिया है, जो कि बच्चे के जन्म के बाद से ही शुरू हो जाती है। बच्चों को भी टीका लगाने के बाद कभी-कभार बुखार आदि हो जाता है, जो कि कुछ ही समय में ठीक हो जाता है। मगर जो टीका उसे लगाया जाता है, वो जीवन भर संबंधित वायरस से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर देता है। कोरोना का टीका भी लोगों में महामारी के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए लगाया जा रहा है। 28 दिन में दो बार टीका लगाया जाएगा। इसके बाद व्यक्ति के अंतर एंटीबॉडी विकसित हो जाएगी, जो कि महामारी से बचाव करती रहेगी। शनिवार से शुरू होने वाले टीकाकरण को लेकर मेडिकल कॉलेज में हर तरह की तैयारियां कर दी गई हैं। बताया गया कि कॉलेज में एक एईएफआई वार्ड बनाया गया है। टीका लगाने के बाद आधे घंटे तक लाभार्थी को निगरानी कक्ष में रखा जाएगा। यदि किसी भी तरह की मामूली समस्याएं सामने आती हैं, तो तुरंत मरीज का उपचार होगा। डॉ. रामबाबू, डॉ. अरविंद कनकने और डॉ. मधुर्मय शास्त्री की ड्यूटी वार्ड में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed