फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona ki dono doj lagwane wale kar sakege haz yatra

करोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले ही कर सकेंगे हज यात्रा

Wed, 02 Jun 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
corona ki dono doj lagwane wale kar sakege haz yatra
झांसी। हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को कोविड-19 के चलते ऑनलाइन हेल्थ वेरिफिकेशन के साथ ही करोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। वैक्सीन लगवाने के बाद ही हज पर अनुमति को प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा छह माह के भीतर किसी भी बीमारी से ग्रसित होकर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी भी देना आवश्यक कर दिया है। इसके लिए राज्य हज कमेटी द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के अनुसार सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार इस साल दुनिया भर से साठ हजार लोगों द्वारा ही हज किया जाएगा। जिसमें पंद्रह हजार सऊदी अरब के लोग हज करेंगे। जबकि, अन्य देशों से पैंतालीस हजार लोगों की ही हज की अनुमति दी गई है। वहीं हज अथवा उमरा की अनुमति उसी जायरीन को दी जाएगी, जिसने कोविड-19 वैक्सीन की दोनो डोज लगवा ली हो। वैक्सीन लगने का प्रमाण पत्र हज कमेटी की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। हज यात्री को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना आवश्यक है। साल 2021 में हज यात्रा पर जाने के लिए 18 से 60 वर्ष की आयु तय की गई है। आयु अधिक अथवा कम होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हज कमेटी के सदस्य मुफ्ती साबिर अंसारी ने बताया कि जिन लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया है वह लोग कोरोना की वैक्सीन अवश्य लगवा लें। वहीं जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य हज कमेटी की ओर से जारी आदेश के तहत कोरोना वैक्सीन की दोनो डोज लगवाने वाले ही हज यात्रा पर जा सकें गे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed