{"_id":"61d89f55e39481251d26ce98","slug":"corona-growing-at-a-speed-of-200-percent-in-jhansi-78-positive-jhansi-news-jhs2126754108","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में 200 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, 78 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में 200 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, 78 पॉजिटिव
विज्ञापन
झांसी। जिले में 200 फीसदी की रफ्तार से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 38 केस मिलने के बाद शुक्रवार को दोगुने से भी ज्यादा 78 मरीज मिले हैं। बीआईईटी में एक साथ 16 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। एक एसीएम भी संक्रमित हो गए हैं।
शुक्रवार को झांसी में 4569 नमूनों की जांच की गई। आरटीपीसीआर मशीन से 3023, एंटीजन किट से 1532 और ट्रू नेट किट से 14 नमूने जांचे गए। जांचों के दौरान 78 संक्रमित मिले हैं। ये मरीज बबीना कैंट के तीन, मिलिट्री अस्पताल के दो समेत मऊरानीपुर, सीता होटल के पीछे, सिविल लाइन, गणेश मड़िया, शिवाजी नगर, दीनदयाल नगर, डड़ियापुरा, तालपुरा, नई बस्ती, भट्टागांव, बड़पुरा, शारदा हिल्स, कोछाभावर, रेलवे कॉलोनी, ग्रीन होम सिटी, रॉयल सिटी, मनु विहार कॉलोनी, सदर बाजार, बड़ागांव गेट अंदर, गुदरी मुहल्ला से सामने आए हैं। इसके अलावा निवाड़ी के तीन, दतिया के दो और बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला एक व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। इस सीजन में झांसी में कोरोना का आंकड़ा 165 पहुंच गया है।
चार मेडिकल, 14 मिलिट्री अस्पताल में भर्ती
झांसी में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 149 पहुंच गई है। इसमें से चार मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जबकि, 14 का इलाज मिलिट्री अस्पताल में चल रहा है। होम आइसोलेशन में 129 हैं। जबकि, दो रोगी दूसरे राज्य में भर्ती हैं।
विज्ञापन
पॉजिटिविटी रेट बढ़कर पहुंची 2.32 फीसदी
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की बीच पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 2.32 फीसदी पहुंच गई है। ऐसे में मौजूदा समय में झांसी का रिकवरी रेट 97.78 हो गया है। एक मरीज को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि, एक का होम आइसोलेशन पूरा हो गया।