फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona fight fast, Every house search in distric

कोरोना से जंग होगी और तेज, जिले में हर घर की होगी पड़ताल

Thu, 02 Apr 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Corona fight fast, Every house search in distric
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अब जंग और तेज कर दी गई है। इस महामारी से निपटने के लिए जिले के हर घर की पड़ताल की जाएगी। हाउस टू हाउस मैपिंग कर डाटा इकट्ठा किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में ये काम शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी बुधवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी ने दी।
विज्ञापन

विकास भवन में हुई बैठक में डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि जिले में हाउस टू हाउस मैपिंग का काम पांच अप्रैल तक किया जाना है। काम चुनौतीपूर्ण है, परंतु असंभव नहीं। ये काम सरकारी तंत्र के साथ इस काम में सामाजिक संगठन, व्यापारिक, धार्मिक संस्थाएं /संगठन आदि का भी सहयोग लिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ये काम सहज ढंग से हो रहा है। पंद्रह हजार लोगों का टेस्ट हो गया है। चुनौती नगर निगम क्षेत्र में है। नगर की लगभग पांच लाख की आबादी साठ वार्डों में रहती है। नगर को चार सेक्टरों में बांटकर चार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही 60 अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। सर्वेे में हाउस टैक्स वसूल करने वाले, बिजली विभाग के कर्मचारी, शिक्षक आदि से भी डाटा लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह, सीएमओ डा. गजेंद्र कुमार निगम, एसपीआरए राहुल मिठास, एडीएम बी प्रसाद, नीति शास्त्री, संजय पटवारी, पंकज शुक्ला, मोहम्मद हाशिम, फादर सहाय नाथन, फादर सदानंद डिसूजा, लल्लन महाराज, प्रवीण जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ब्योरा होगा इकट्ठा
- ऐसे व्यक्ति जो विदेश यात्रा से 20 मार्च को या उसके बाद झांसी आए
- ऐसे व्यक्ति जो विदेश यात्रा से आने वालों के संपर्क में रहे
- ऐसे व्यक्ति जिन्हें असहनीय दर्द, सूखी खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो
- ऐसे व्यक्ति जो निजामुद्दीन से आए हों या मरकज में शामिल किसी व्यक्ति से मिले हों
परिवार के लिए आसपास की दें जानकारी
झांसी। डीएम ने कहा कि खुद को व अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए लोग आसपास के लोगों की जानकारी दें। लॉकडाउन के अभी तेरह दिन शेष हैं, जिसमें पांच दिन बेहद सतर्कता बनाए रखनी होगी। इस समय लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो। लोग घर से न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed