फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona died

कोरोना से होने वाली मौतों से प्रदेश के टॉप पांच जिलों में झांसी

Sat, 18 Jul 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
corona died
झांसी। कोरोना वायरस से होने वाली मौतों के मामले में झांसी अब प्रदेश के टॉप पांच जिलों में शामिल हो गया है। प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें कानपुर में हुई हैं। इसके बाद आगरा, मेरठ, गाजियाबाद का नंबर आता है। वहीं, झांसी और लखनउ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। यह हाल तब है, जब झांसी में कोरोना के मामले इन सभी जिलों की तुलना में काफी कम हैं।
विज्ञापन

झांसी में पूरी तरह बेकाबू हो चुके कोरोना वायरस के न तो मामले थमने का नाम ले रहे हैं और न मौतें। पूरे बुंदेलखंड में कोविड के मामले में सबसे खराब हालत झांसी की है, जबकि, बाकी छह जिलों के मुकाबले यहां पर चिकित्सीय समेत तमाम सुविधाएं हैं। एक समय झांसी में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर 12 फीसदी से भी अधिक पहुंच गई थी लेकिन हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट क्षेत्र में सैंपलिंग बढ़ने से गुच्छे में केस सामने आने लगे। इससे मृत्यु दर तो जरूर कम हो गई है लेकिन लगातार हो रही कोरोना से मौतों की वजह से झांसी अब प्रदेष के टॉप पांच जिलों में पहुंच गया है। बृहस्पतिवार तक के आंकड़ों पर गौर करें तो कोरोना से सबसे ज्यादा 102 मौतें कानपुर में हुई हैं। इसके बाद आगरा में 96, मेरठ में 93, गाजियाबाद में 63 और फिर झांसी व लखनउ में 43-43 कोरोना संक्त्रस्मितों ने जान गंवाई हैं। जबकि, बाकी सब जिलों में झांसी की तुलना में काफी अधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी को झांसी की चिंता
कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिन जिलों की सबसे ज्यादा चिंता है, उसमें झांसी भी शामिल है। योगी ने इसके दो सदस्यीय वरिश्ठ चिकित्सकों का दल भी झांसी भेजा है। दल लगातार भ्रमण कर स्वास्थ्य खामियां का ब्योरा तैयार कर रहा है। यह रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। वहीं, कोविड की रोकथाम के लिए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी शासन नजर रखे हुए है। यदि शासन की मंशानुसार अधिकारी कार्य करते नहीं मिले तो कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आंकड़ा
जिला संक्रमित मौत
कानपुर 2051 102
आगरा 1441 96
मेरठ 1724 93
गाजियाबाद 3765 63
झांसी 936 43
लखनऊ 3235 43
बुंदेलखंड में झांसी का सबसे बुरा हाल
कोरोना वायरस के शुुरुआती दौर में जालौन और चित्रकूट की हालात बेहद खराब हो गए थे। ऐसा लग रहा था कि यहां महामारी बेकाबू हो जाएगी लेकिन दोनों ही जिलों में हालात काफी हद तक संभल गए। जबकि, झांसी में जबरदस्त रूप से बिगड़ गए। आंकड़ों पर गौर करें तो जालौन में 217 संक्रमित व आठ मौत, हमीरपुर में 134 संक्रमित व दो मौत, चित्रकूट में 113 संक्रमित व दो मौत, महोबा में 107 पॉजिटिव व दो मौतें, बांदा में 100 संक्रमित व एक भी मौत नहीं और ललितपुर में 85 पॉजिटिव व तीन मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed