फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona attack intensified in Jhansi-Lalitpur, 10 infected found

झांसी-ललितपुर में कोरोना का हमला तेज, 10 संक्रमित मिले

Wed, 05 Jan 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Corona attack intensified in Jhansi-Lalitpur, 10 infected found
झांसी। कोरोना वायरस का हमला तेज हो गया है। मंगलवार को झांसी में कोविड के सात और ललितपुर में तीन मरीज सामने आए हैं। लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

झांसी में मंगलवार को 5495 नमूनों की जांच हुई। इसमें मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाली चार साल की बच्ची कोविड पॉजिटिव मिली। इसके अलावा नारायण बाग, लहर की देवी, मिलिट्री हॉस्पिटल, आवास विकास, पसरठ मुहल्ला और बघेरा से एक-एक मरीज सामने आया है। इनमें से एक-एक मरीज को मेडिकल कॉलेज और मिलिट्री अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो मरीज ग्वालियर में हैं। ऐसे में उन्हें झांसी लौटने के लिए बोला गया है। छह मरीज आरटीपीसीआर और एक ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव मिले। वहीं, ललितपुर में 1028 नमूनों की जांच हुई। इसमें आजादपुरा डैमरोड निवासी पति-पत्नी और एक 33 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। झांसी में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है। जबकि, ललितपुर में एक्टिव केस चार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed