फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona attack in biet

बीआईईटी में कोरोना का बड़ा हमला, शिक्षक, कर्मचारी, परिजन समेत 10 पॉजिटिव

Tue, 06 Apr 2021 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
corona attack in biet
covid 19.jpeg - फोटो : covid 19.jpeg
झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में कोरोना का जबरदस्त हमला हुआ है। यहां पर शिक्षक, कर्मचारी, परिजन समेत दस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा निजी अस्पताल के डॉक्टर भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को झांसी में 91 संक्रमित सामने आए, जो कि इस साल किसी एक दिन में मिलने वाले सर्वाधिक केस हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। सोमवार को 4432 नमूनों की जांच में 91 संक्रमित सामने आए हैं। सबसे ज्यादा कोरोना का शिकार बीआईईटी के शिक्षक, कर्मचारी और परिजन हुए हैं। रविवार को कैंपस में पहला केस सामने आने के बाद सोमवार को दस लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक शिक्षक, उनकी पत्नी और दो समेत, एक शिक्षक और दो बच्चे, एक अन्य शिक्षक समेत कर्मचारी व परिजन समेत 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल के डॉक्टर भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा संक्रमित एल्डिको कॉलोनी, शांतिकुंज कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर, बाहर दतिया गेट, गनेश बाजार, ग्वालटोली, नगरा, झोकनबाग, विकास नगर, नंदनपुरा, गोंदू कंपाउंड, जुगयाना मुहल्ला, सिविल लाइन, भट्टागांव, छनियापुरा, पंत कॉलोनी, तालपुरा, नंदनपुरा, नई बस्ती, कैलाश रेजिडेंसी, सैंयर गेट, सीपी कंपाउंड, पंचवटी, मोंठ, निवाड़ी, लक्ष्मीगेट, भेल, ककरबई, बिजौली, कटरा बाजार, पिछोर, प्रेमनगर, सारंध्रा नगर, प्रेमगंज, तहसील, सुभाष नगर, कोंछाभावर, लक्ष्मणगंज, लहरगिर्द, पुरानी पसरठ, मसीहागंज, ध्यानचंद कॉलोनी, साहनी विहार, लहचूरा, बरुआसागर के अलावा मध्य प्रदेश के दतिया के रहने वाले हैं। अब झांसी में रिकवरी रेट घटकर 94.39 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि, मृत्यु दर 1.5 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआईईटी में आज बुलाई गई आपात बैठक
बीआईईटी में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते निदेशक प्रो. वीके त्यागी ने मंगलवार को आपात बैठक बुलाई है। निदेशक ने कहा कि सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में ही हालातों पर समीक्षा की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन आदि पर फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed