{"_id":"614e33ad8ebc3eb5dc29bb9b","slug":"controversy-over-father-s-money-transaction-took-maya-s-life-dehat-news-jhs205136035","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के पैसे के लेनदेन के विवाद ने ले ली माया की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के पैसे के लेनदेन के विवाद ने ले ली माया की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊरानीपुर । चार हजार की आबादी वाले गांव धौर्रा में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या को लेकर आक्रोश है। हर किसी की जुबान पर एक ही बात है कि पिता की रंजिश का दंड आखिर बेटी को क्यों दिया। हत्या करने वालों से बबलू का महज तीस हजार रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा था। जिसकी कीमत माया को चुकानी पड़ी। माया प्रजापति को घर के व मुहल्ले के लोग प्यार से सृष्टि कहकर बुलाते थे। गांव वालों ने बताया कि माया पढ़ने लिखने में भी काफी होश्यिार थी और बहुत ही सीधीसादी थी। माया गाँव में ही स्थित राजीव गाँधी मेमोरियल में कक्षा छह में पढ़ती थी। उसका बड़ा भाई सतपाल कक्षा 9 में पढ़ता था। गांव के हर आदमी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर क्या बिगाड़ा था इस मासूम ने।
माया की निर्मम हत्या से गांव में सदमे और आक्रोश का माहौल है। उसकी मां सुशीला, दादी लल्ला बाई व भाई सतपाल का रो-रो कर बुरा हाल है। माया के पिता बबलू प्रजापति दो भाई हैं। उनके पिता के नाम दस-बारह बीघा जमीन है। बबलू अपने पिता के नाम की छह बीघा जमीन पर खेती करता है और गांव के ही मनोहर सिंह का खेत बटाई पर लिए हुए है। मनोहर सिंह के ही खेत में यह हत्याकाण्ड हुआ है। गांववालों से मिली जानकारी के अनुसार बबलू प्रजापति का पास के ही गाँव के ग्राम बिजरवारा निवासी रफीक, मजीद, सलीम से लेन-देन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। पैसे के लेनदेन को लेकर उनके बीच दो वर्ष पहले झगड़ा भी हुआ था। इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। लोगों ने बताया कि वादी का अभियुक्तों से तीस हजार रुपये का लेनदेन का विवाद था।
ग्राम धौर्रा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में प्रयुक्त कुल्हाड़ी ( आला कत्ल ) की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना स्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बताया कि पुलिस सभी तत्वों व एंगिल से मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
़