फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Contractor gave 10 corore tendor

ठेकेदारों ने पूल बनाकर डाले 10 करोड़ के टेंडर

Thu, 02 Jul 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Contractor gave 10 corore tendor
नगर निगम - फोटो : ??? ????
झांसी। नगर निगम में एक बार फिर 10 करोड़ रुपये के टेंडर पूल होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि निर्माण कार्यों के टेंडर ठेकेदारों ने आपसी समन्वय कर डाल दिए। इसके चलते सरकार की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। वहीं, नगर निगम के उपसभापति ने कमिश्नर और नगर आयुक्त से मामले की जांच कर टेंडर निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम ने पिछले दिनों सड़कों के डामरीकरण के करीब 10 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के टेंडर निकाले थे। जिसे ठेकेदारों ने आपस में बातचीत कर पूल कर लिया। दो दिन पहले निविदा खोली गई, तो पता चला कि टेंडरों में ठेेकदारों ने चार फीसद तक कम दरें डाली हैं। सूत्र बताते हैं कि ठेकेदारों ने तीन-तीन कामों का आपस में बंटवारा कर लिया है। इसे लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम है। मामले में उपसभापति राजेश त्रिपाठी ने नगर आयुक्त और कमिश्नर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों की मिलीभगत से टेंडर कम प्रतिशत पर निकाले गए हैं। उन्होंने मामले में जांच की मांग की है। बता दें कि नगर निगम में टेंडर पूल होने का यह दूसरा मामला है। दिसंबर में भी करीब 12 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर पूल हो गए थे। जिन्हें नगर आयुक्त ने निरस्त कर दिया था। बताया जाता है कि डामरीकरण के काम करने के लिए निगम में करीब सात ठेकेदार पंजीकृत हैं। ठेकेदार आपस में बात कर टेंडर डालते हैं। इसके चलते हर बार टेंडरिंग प्रक्रिया उलझ जाती है। उपसभापति ने मामले में जांच और टेंडर निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की मांगी जानकारी
उपसभापति ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर वर्ष 2018-19 और 19-20 में कराए गए निर्माण और मरम्मत कार्यों की जानकारी मांगी है। साथ ही मार्ग प्रकाश विभाग को मिले बजट और कुटेशन से कराए गए कामों की जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर पूल होने की जानकारी नहीं है। अभी निर्माण कार्यों की तकनीक और वित्तीय बिड खुली नहीं है। टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी तरह से खुली है।
एलएन सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed