फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Contract of 485... Attendance of 506, now 21 outsourced workers are wandering for honorarium

Jhansi News: अनुबंध 485 का... उपस्थिति 506 की, अब मानदेय के लिए भटक रहे 21 आउटसोर्स कर्मी

Thu, 24 Jul 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Contract of 485... Attendance of 506, now 21 outsourced workers are wandering for honorarium

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। बिजली अफसरों की गलती का खामियाजा 21 आउटसोर्सकर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। 485 का अनुबंध होने के बाद भी 506 कर्मचारियों से काम कराया गया। ऐसे में अब शेष कर्मचारी अपने मानदेय के लिए भटक रहे हैं, लेकिन इनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।



बिजली विभाग ने आउटसोर्स कर्मियों की तैनाती के लिए पटना की कंपनी उर्मिला इंटरनेशनल सर्विसेज प्रा. लि. से अनुबंध किया। कंपनी ने एक मार्च से कार्यभार संभाला और 485 कर्मचारियों के रखने की जिम्मेदारी ली। साथ ही 506 कर्मियों में 21 कर्मचारियों को बाहर करने का निर्देश विभाग की ओर से दिया गया। कंपनी की ओर से जिम्मेदार अफसरों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भी दिया गया लेकिन बिजली उपकेंद्रों पर कर्मचारियों की संख्या में कोई कटौती नहीं की गई। पूर्व में तैनात 506 कर्मियों से ही कार्य कराया गया। कंपनी ने निर्धारित अनुबंध के मुताबिक 485 कर्मियों का ही मानदेय देने पर सहमति जताई है। ऐसे में अब 21 कर्मचारी मानदेय की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यालय में किया था धरना प्रदर्शन



- मानदेय न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने पिछले दिनों अधीक्षण अभियंता ग्रामीण कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने मांग उठाई थी कि उनसे जो काम लिया गया है, उसका मानदेय उन्हें दिलाया जाए। अन्यथा वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां एसई के आश्वासन पर कर्मचारियों ने अपना धरना-प्रदर्शन खत्म तो कर दिया लेकिन मानदेय कैसे और किस तरीके से दिया जाएगा, यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले जिम्मेदार



विभाग से उन्होंने 485 कर्मियों का अनुबंध किया और इतने ही कर्मचारियों का मानदेय देने के लिए वह जिम्मेदार है। इस संबंध में बाकायदा अधिकारियों को पत्र लिखकर कर्मचारियों को कम करने के लिए कहा गया था लेकिन कर्मचारियों को कम नहीं किया गया। अतिरिक्त कर्मियों के मानदेय के लिए वही अधिकारी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने उनसे कार्य कराया। - हरेंद्र परमार, उर्मिला इंटरनेशनल सर्विसेज




अनुबंध के हिसाब से कर्मचारियों को तैनात किए जाने के निर्देश अवर अभियंताओं को दिए गए थे। उन्होंने कर्मचारियों को कम नहीं किया है तो इसके लिए उपकेंद्र पर कार्य कराने वाले अधिकारियों का दोष है। - ऐनुल होदा, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed