फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   construction work slow at railway station

रेलवे स्टेशनः धीमी गति से चल रहे काम

Thu, 05 Dec 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
construction work slow at railway station
झांसी। रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप देने के लिए शुरू किए गए नवीनीकरण के काम धीमी गति से चल रहे हैं। इन कामों को पूरा करने का लक्ष्य साल 2018 दिसंबर में दिया था। बार-बार कहने के बाद भी ठेकेदार काम में तेजी नहीं ला रहे हैं। उनकी इस कार्य प्रणाली से रेल अफसर परेशान हैं। कई बार ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। लेकिन, कम में तेजी नहीं आई। इससे यात्रियों को भी सुविधाओं का वक्त पर लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर 10 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण के काम चल रहे हैं। इनमें रेलवे परिसर, वेटिंग हॉल, यात्री शेड और अन्य स्थानों पर परिवर्तन होना है। दिसंबर 2018 तक नवीनीकरण काम पूरे होने थे, लेकिन धीमी गति के कारण यह संभव नहीं हो सका। प्लेटफार्म एक और दो- तीन पर पुराने पत्थरों के टाइल्स को हटाकर ग्रेनाइट पत्थर लगाने का काम एक साल से चल रहा है। ठेकेदार ने जगह- जगह प्लेटफार्म को उखाड़ रखा है, लेकिन काम रुक- रुक कर होने से यात्रियों को संभलकर चलना पड़ रहा है। प्लेटफार्म नंबर छह को ऊंचा करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर यात्री भोजनालय के बगल में पुरुष व महिला वातानुकूलित वेटिंग रूम को एक करने का काम लंबे समय से चल रहा है। इससे एसी क्लास के मुसाफिरों को बैठने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यात्री इधर- उधर बैठने को मजबूर हैं। प्लेटफार्म दो- तीन पर नए ब्रिज पर रैंप बनाने काम धीमा चल रहा है। इसी तरह रेलवे परिसर को सुंदर बनाने के लिए यहां स्थित वाहन स्टैंड को हटाकर जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में शिफ्ट होना है। वाहन स्टैंड हटने के बाद परिसर में अलग-अलग पाथ (रास्ते) बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘यह बात सही है कि ठेकेदार वक्त पर काम पूरा नहीं कर रहे हैं। देरी पर ठेकेदारों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। ठेकेदारों को काम जल्द पूरा करने के लिए चेतावनी दी गई है।’
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी।
ये भी काम होने हैं
...............................
- परिसर में पार्क का विस्तार होगा
- स्टेशन भवन का बाहरी हिस्सा और सुंदर होगा
- स्टेशन भवन में फ्लड लाइटें लगेंगी
- एग्जीक्यूटिव लाउंज की होगी स्थापना
- प्रकाशित साइनेज बोर्ड भी लगेगा।
- बुकिंग हॉल, आवागमन परिक्षेत्र बेहतर होना।
- स्टेशन क्षेत्र में लगेंगे फ्लैक्स बोर्ड
- स्टेशन परिसर में वीआईपी, ऑटो, टैक्सी लेने की अलग-अलग होगी व्यवस्था
- मॉड्यूलर वाटर कीऑस्क और वाटर एटीएम लगेंगे
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed