फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Construction on the land stopped by canceling NOC, notice issued to lawmen

Jhansi News: एनओसी निरस्त कर जमीन पर निर्माण रुकवाया, कानूनगो को नोटिस जारी

Sun, 07 Apr 2024 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Construction on the land stopped by canceling NOC, notice issued to lawmen
उनाव गेट अंदर की सरकारी जमीन का मामला, सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत होने के बाद रुकवाया गया था निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और नगर निगम के संपत्ति विभाग के अधिकारियों पर भूमाफिया से मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में आउटसोर्स पर तैनात कानूनगो द्वारा जारी की गई जमीन पर निर्माण की एनओसी को निरस्त कर निर्माण रुकवाया गया है। साथ ही कानूनगो को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि यह मामला चर्चा में आने के बाद नगर निगम के अधिकारी लीपापोती में लग गए हैं।
उनाव गेट अंदर रानी महल के सामने पुलिस क्वार्टर की जमीन है, जिस पर कई सरकारी भवन बने हैं। काफी जमीन खाली है, जिस पर भूमाफिया की नजर है। पिछले दिनों खाली जमीन पर कुछ लोगों ने निर्माण शुरू किया तो सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश बताकर इसकी शिकायत नगर निगम में नेता सदन सुलेमान अहमद मंसूरी ने नगर निगम के अधिकारियों से की। आनन-फानन अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता मौके पर पहुंचीं और निर्माण रुकवा दिया गया। निर्माण करने वालों ने एनओसी दिखाई। यह मामला कई दिन चर्चा में रहा। आउटसोर्स पर तैनात कानूूनगो पर भूमाफिया से मिलीभगत के आरोप लगे। इसी कानूनगो ने एनओसी जारी की थी, जो जांच में फर्जी मिली है। इसलिए एनओसी को निरस्त कर कानूनगो को नोटिस जारी किया गया है। हालांकि इस मामले में सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि एनओसी में खुला स्थान का जिक्र है, लेकिन ऐसा स्पष्ट नहीं है कि वह सरकारी जमीन है। इसलिए एनओसी को निरस्त किया गया है। उधर, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता का कहना है कि फिलहाल एनओसी निरस्त कर निर्माण रुकवा दिया गया है। कानूनगो से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



भाजपा पार्षद ने उठाई सरकारी जमीन की पैमाइश कर पिलर लगाने की मांग
वार्ड 13 की भाजपा पार्षद पूजा श्रीकांत श्रीवास ने कोछाभावर के नगरिया कुआं क्षेत्र की सरकारी जमीनों को भूमाफिया से बचाने की मांग की है। पार्षद ने शनिवार को नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र में नगर निगम की काफी जमीन है, जिस पर भूमाफिया की नजर है। अभी तक इन जमीनों की पैमाइश नहीं कराई गई है। कई स्थानों पर अवैध कब्जे हैं। इसलिए जमीनों की पैमाइश कराकर पिलर लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed