फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Construction of the first factory of Defense Corridor from September 20

Jhansi News: डिफेंस कॉरिडोर के पहले कारखाने का निर्माण 20 सितंबर से

Fri, 15 Sep 2023 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Construction of the first factory of Defense Corridor from September 20
18 महीने में यूनिट की स्थापना काम पूरा कर लिया जाएगा
विज्ञापन

- मिसाइलों का किया जाएगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में पहले कारखाने का निर्माण 20 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) यहां मिसाइल बनाने की यूनिट स्थापित करने जा रही है। कंपनी को 22 महीने पहले जमीन दी गई थी। लेकिन, कंपनी काम अब शुरू करने जा रही है।
रक्षा मंत्रालय की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड को 17 नवंबर 2021 को डिफेंस कॉरिडोर में 455 एकड़ जमीन दी गई थी। यह जमीन गरौठा तहसील के एरच व गेंदा कबूला गांव में स्थित है। बीडीएल यहां 400 करोड़ रुपये का निवेश कर मिसाइलें बनाने की यूनिट स्थापित करेगी।
विज्ञापन

यूनिट की आधारशिला 19 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी, लेकिन कंपनी यूनिट का निर्माण 20 सितंबर से शुरू करने जा रही है। कंपनी इस पर एक अरब 58 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करेगी। 18 महीने में यूनिट की स्थापना काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होने हैं काम
झांसी। भारत डायनामिक्स लिमिटेड के कारखाने में 28 अलग-अलग बिल्डिंग बनाई जाएंगी, जिनमें अलग-अलग उपयोग की मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा कर्मचारियों के आवास बनेंगे। सड़क व चारदीवारी का निर्माण होगा। पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


बीडीएल के कारखानेे का निर्माण 20 सितंबर से शुरू होगा। 18 महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद कंपनी की ओर से उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
- मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed