{"_id":"676071036925a5ac8f074a46","slug":"construction-of-kachir-ghat-bridge-will-start-37-years-after-the-foundation-stone-was-laid-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-454681-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शिलान्यास के 37 साल बाद शुरू होगा कचीर घाट के पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शिलान्यास के 37 साल बाद शुरू होगा कचीर घाट के पुल का निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। शिलान्यास के 37 साल बाद कचीर घाट के पुल का निर्माण अब शुरू होने जा रहा है। यह पुल 1.08 अरब रुपये की लागत से बनाया जाएगा। शासन ने पुल निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है।
धसान नदी के कचीर घाट पर पुल निर्माण की आधारशिला नौ फरवरी 1987 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने रखी थी। लेकिन, इसके बाद इसे भुला दिया गया था। 37 साल गुजर गए, लेकिन पुल निर्माण की दिशा में कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई। इस मामले में साल 2024 बेहतर साबित हुआ है। छह महीने पहले शासन की ओर से पुल निर्माण के लिए एक अरब आठ करोड़ तेरह लाख इक्यासी हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। अब पुल निर्माण की दिशा में मौके पर काम शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी व तहसील की टीम की ओर से मझगवां से धसान नदी के पुल तक सड़क का सर्वे किया जा रहा है, ताकि पुल निर्माण के साथ-साथ दोनों तरफ से सड़क का निर्माण भी शुरू किया जा सके। टीम में शामिल लोगों ने बताया कि जल्द पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि पुल के निर्माण कार्य शुरू होने से गरौठा से राठ की दूरी महज 35 किलोमीटर होगी।