{"_id":"682396bf0720edc252075594","slug":"construction-of-indoor-stadium-could-not-be-completed-even-after-spending-63-lakhs-jhansi-news-c-143-1-mot1001-100372-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 63 लाख खर्च होने के बाद भी नहीं हो पाया इनडोर स्टेडियम का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 63 लाख खर्च होने के बाद भी नहीं हो पाया इनडोर स्टेडियम का निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरुआसागर। बरुआसागर में इनडोर स्टेडियम का निर्माण पिछले दस माह से बंद पड़ा हुआ है। जबकि, इसके निर्माण पर 63 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा चुकी है। स्टेडियम न होने की वजह से युवा शारीरिक अभ्यास व अन्य खेल गतिविधियों से वंचित बने हुए हैं। बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्वर्गाश्रम झरना पर ग्राम पंचायत फुटेरा की जमीन पर 2.96 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम के निर्माण की योजना बनाई गई थी। साल 2022 में इसकी स्वीकृति मिल गई थी। काम की जिम्मेदारी लघु उद्योग विभाग को सौंपी गई थी। खनिज निधि से 63 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई थी और इसके बाद मौके पर काम शुरू कर दिया गया था। लेकिन, इसके बाद बजट का आवंटन नहीं किया गया, जिससे काम बंद हो गया था। अब पिछले दस महीनों से काम बंद पड़ा हुआ है।
0000
खनिज विभाग से लगातार बजट की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक उपलब्ध कराया नहीं गया है। बजट के अभाव में काम रुका हुआ है। बजट मिलने पर काम पूरा कर लिया जाएगा। - नरेंद्र यादव, अवर अभियंता-लघु उद्योग विभाग
विज्ञापन
00
स्टेडियम का निर्माण किया जाए पूर्ण
फिजिकल एडुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह परिहार ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन के जरिये स्टेडियम का निर्माण पूरा किए जाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि स्टेडियम का निर्माण पूरा होने से ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में श्वेता राय, शिवानी राय, अभय सिंह,अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।