फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   construction

रोक के बाद भी कराए निर्माण कार्य

Tue, 02 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
construction
झांसी। वर्षों से जमे अवर अभियंताओं की मनमानी नगर निगम में इस कदर हावी है कि वह महापौर व नगर आयुक्त के आदेशों को भी हवा में उड़ा रहे हैं। महापौर व नगर आयुक्त की रोक के बावजूद एक जेई ने कैंट की जमीन पर सड़क बना दी। वहीं, एक अन्य जेई ने बिना वर्क आर्डर के चारदीवारी का निर्माण करा दिया।
विज्ञापन


छह साल में स्थानांतरण की नीति को धता बताते हुए नगर निगम में कार्यरत लगभग सभी अवर अभियंता वर्षों से यहां जमे हुए हैं। स्थिति यह है कि निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता से ज्यादा इन अवर अभियंताओं की सुनी जाती है। दिसंबर माह में पार्षद रश्मि कोष्टा ने महापौर को पत्र देकर झरना गेट शनि देव मंदिर के पास कैंट बोर्ड की जमीन पर नगर निगम द्वारा पेवर ब्रिक्स बिछाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि एक जेई एक ट्रांसपोर्टर को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह सड़क बनवा रहे हैं। पार्षद की शिकायत पर महापौर ने नगर आयुक्त को कार्रवाई के लिए कहा था। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने तत्काल काम रुकवा दिया था। महापौर ने फाइल पर टिप्पणी लिखी थी कि कार्य नियम के विपरीत हो रहा है, इसे नहीं कराया जाए और ना ही इसका भुगतान किया जाए। इसके बावजूद ब्रिक्स बिछाने का काम पूरा हो गया है और भुगतान के लिए फाइल तैयार करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आर्य कन्या कॉलेज के पास नगर निगम की जमीन पर चारदीवारी बनाने के लिए टेंडर निकाला गया था। टेंडर निकलने के बाद वर्क आर्डर की फाइल जारी हुए बिना एक जेई ने अपने चहेते ठेकेदार से वहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया। एक माह पूर्व महापौर के निर्देश पर नगर आयुक्त ने काम रोकने के आदेश दिए थे, लेकिन काम नहीं रोका गया और यह अब लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है।


मामला गंभीर है। नगर आयुक्त से संबंधित अवर अभियंताओं से जवाब तलब करने को कहा गया है। दोनों कार्यों का भुगतान नहीं किया जाएगा। यदि भुगतान हुआ तो इसकी वसूली जिम्मेदार अधिकारी से कराई जाएगी।
किरन राजू बुकसेलर, महापौर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed