फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress's bid reflects external thinking: Subrata Pathak

कांग्रेस की बोली में झलकी है बाहरी सोच: सुब्रत पाठक

Wed, 27 Mar 2024 03:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Congress's bid reflects external thinking: Subrata Pathak
- उज्जैन से लौटते समय आए हुए थे झांसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कन्नौज से भाजपा के सांसद सुब्रत पाठक ने कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के विवादित पोस्ट को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा हिंदुस्तान में नारी को देवी माना जाता है, लेकिन कांग्रेस जिस तरह बोलती है उसमें बाहर से आई वह सोच झलकती है, जिसमें नारी को उपभोग की वस्तु माना जाता है। कांग्रेस की सोच में गंदगी है।

मंगलवार को झांसी आए सुब्रत ने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर है और यूपी में मोदी की आंधी है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा और गठबंधन के दलों की जीत होगी। अखिलेश को समाजवादी पार्टी का स्वयंभू नेता बताते हुए कहा कि वह निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि कहां से लड़ें, सेनापति को आगे खड़ा होना चाहिए, लेकिन जब वह खुद पीछे भाग रहे हैं तो सेना में खलबली मचेगी ही। कन्नौज से डिंपल यादव के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि इससे वहां कोई बड़ा परिवर्तन होने वाला नहीं हैं। वहीं, माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की जेल में तबीयत बिगड़ने पर कहा कि पूर्व की सरकारों में जेल में उन्हें फाइव स्टार की सुविधाएं मिलती थीं। डीएम, एसएसपी जेल में उनके साथ बैडमिंटन खेलने जाते थे, जो अब नहीं हो पा रहा है, इसलिए तबीयत बिगड रही है। मुख्तार कैदी हैं और जेल में उनके साथ कैदी जैसा ही सुलूक होगा। अगर उन्हें लगता है कि उन्हें जेल में धीमा जहर दिया जा रहा है तो वह इसकी जांच करा लें। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सुब्रत ने कहा कि ईडी ने उन्हें नौ बार समन दिया था, लेकिन उसका उन्होंने जवाब देना जरूरी नहीं समझा। ऐसे में ईडी ने उन्हें जेल भेजकर अपना काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो काम देश की आजादी के बाद हो जाने चाहिए थे, वे अब मोदी सरकार में हुए हैं। इस चुनाव में भाजपा को 400 से कहीं अधिक सीटें मिलेंगी। दक्षिण के राज्यों में भी भाजपा को बड़ी सफलता मिलने वाली है। इस दौरान भाजपा नेता उदय लुहारी मौजूद रहे। बता दें कि सुब्रत उज्जैन से लौटते समय मंगलवार को झांसी में मिशन कंपाउंड में रहने वाली अपनी बुआ अनुबाला दीक्षित के घर आए हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed