{"_id":"5e0715c68ebc3e87ef0a8c16","slug":"congress-sp-and-other-opposition-parties-are-doing-anti-national-politics-swatantra-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विरोधी राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस, सपा व अन्य विपक्षी दल: स्वतंत्र देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश विरोधी राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस, सपा व अन्य विपक्षी दल: स्वतंत्र देव
Sat, 28 Dec 2019 02:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा व अन्य विपक्षी दल समाज और देश विरोधी राजनीति कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि, कानून मुसलमान या अन्य किसी किसी का विरोधी नहीं है। कांग्रेस नंबर एक की झूठी पार्टी है।
विज्ञापन
पूर्व में नेहरू-लियाकत के बीच समझौता हुआ था कि अपने-अपने देश में अल्पसंख्यकों का सम्मान होगा, भारत ने इस समझौते का सम्मान किया लेकिन पाकिस्तान ने नहीं। नकली गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं। ये बात उन्होंने झांसी में भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। वे यहां परीक्षा में आयोजित भागवत कथा में हिस्सा लेने आये हुए हैं।
विज्ञापन
जागरूकता के लिए भाजपा का 6 से 15 जनवरी तक अभियान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि नागरिकता कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा, इसके लिए भाजपा 6 से 15 जनवरी तक विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत भाजपा प्रदेश के अपने सभी प्रांतों में 6 रैलियां करेगी। हर जिले में सभाएं होंगी। नुक्कड़ सभाओं के जरिये भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन