{"_id":"58713d4c4f1c1b005215cbfc","slug":"congress-should-jhansi-and-mahroni","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को चाहिए झांसी और महरौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को चाहिए झांसी और महरौनी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी से गठबंधन होने पर कांग्रेस झांसी और महरौनी विधानसभा सीट पर अपना दावा करेगी, जबकि ललितपुर, मऊरानीपुर, बबीना और गरौठा सीट सपा के लिए छोड़ देगी। यह कहना कांग्रेस के शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन का है। उनके अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश से लौटते ही गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन की स्थिति भले ही अभी साफ न हुआ हो, लेकिन स्थानीय नेताओं ने सीटों पर अपनी गणित साफ कर दी है। कांग्रेस झांसी और महरौनी से अपना प्रत्याशी उतारेगी। शहर अध्यक्ष का तर्क है कि 2004 और 2007 में लगातार दो बार कांग्रेस ने झांसी से जीत दर्ज की है, जबकि समाजवादी पार्टी अब तक यहां मुख्य दौड़ में भी नहीं आ सकी है, इसलिए झांसी सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। यदि गठबंधन होता है तो ललितपुर जिले की महरौनी सीट भी कांग्रेस के खाते में जा सकती हैै। इसकी वजह भी
यही है कि ललितपुर जिला की दोनों सीटों में से आज तक एक बार भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर सके हैं।
हालांकि कांग्रेस के स्थानीय नेता किसी तरह के गठबंधन से इंकार कर रहे हैं, लेकिन वह स्वीकार भी कर रहे हैं कि यदि गठबंधन होता है तो झांसी सीट कांग्रेस के खाते में आएगी।