फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress president asked

सरकार के अपराध खत्म के दावे में नहीं दम, लगातार हो रहीं हत्याएं

Thu, 03 Nov 2022 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Congress president asked
झांसी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि सरकार प्रदेश में अपराध खत्म होने के दावे कर रही है। जबकि, स्थिति ये है कि एक-एक जिले में तीन-तीन हत्याएं हो जा रही हैं। दुष्कर्म की भी घटनाएं बढ़ी हैं। वह सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जो भी आंदोलन करता है, उस पर मुकदमे दर्ज करके जेल में बंद कर दिया जाता है। बसपा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वो भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। भाजपा जो टास्क देती है, बसपा उसी तरह काम करने लगती है। बीएसपी ही नहीं कई छोटे-छोटे दल भी भाजपा के साथ हैं। अब दलित समाज को कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी से गठबंधन होने के सवाल पर बोले कि ये फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है। इस बार गांधी परिवार से अलग कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के सवाल पर बोले कि गांधी परिवार कोई तीन लोगों का नहीं है। कांग्रेस और गांधी परिवार दोनों एक ही है। कांग्रेस और गांधी परिवार ने मिलकर इस देश को आजाद कराया। देश के लिए गांधी परिवार ने कई कुर्बानियां दी हैं।
विज्ञापन

उधर, बैठक को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, राहुल राय, नावेद खान, अखिलेश शुक्ला, अमर सिंह, मनीराम कुशवाहा ने भी संबोधित किया। वहीं, पूर्व पार्षद शफीक मकरानी, शहनवाज, पवन अहिरवार, सोहन राज, जगदीश अहिरवार समेत कई लोगों ने पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, बलवान सिंह यादव, भरत राय, कुलदीप यादव, नफीस मकरानी, राजकुमार सेन, हरिओम श्रीवास, राजकुमार फौजी, शाहरुख खान, इमरान खान, मनोहर लाल गुप्ता, विनोद विलियम्स, कार्तिक पटेरिया, सूर्य प्रकाश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा हिंदू-मुस्लिम कार्ड न खेलती तो कांग्रेस की आ जातीं 20-25 सीटें
प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने कहा कि सपा से मुकाबला दिखाकर भाजपा ने विधानसभा चुनाव में माहौल हिंदू-मुस्लिम बना दिया और फिर चुनाव जीत लिया। यदि ऐसी स्थिति नहीं बनती तो कांग्रेस की 20 से 25 सीटें आ जातीं। बोले कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। अगर कोई पार्टी भाजपा को रोक सकती है तो सिर्फ कांग्रेस है। अब लोगों को ये बात भी समझ आ गई है। इसलिए आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
झांसी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झांसी आए खाबरी का पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, देवी सिंह कुशवाहा, चंद्रशेखर तिवारी सुरेंद्र सक्सेना, अरविंद रावत, डॉ. विजय भारद्वाज, देशराज रिछारिया, रशीद कुरैशी, हरवंशलाल, पंकज मिश्रा, रामकिशन कुशवाहा आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed