फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress indulges in election rhetoric: Anupriya

चुनावी जुमलेबाजी करती है कांग्रेस : अनुप्रिया

Mon, 05 May 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Congress indulges in election rhetoric: Anupriya

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कांग्रेस चुनावी जुमलेबाजी करती है। कांग्रेस के पास बहुत बड़ा मौका था मगर देश में पांच दशक तक राज करने के बाद भी कांग्रेस ने जातीय जनगणना पर निर्णय नहीं लिया। रविवार को वह झांसी में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।


राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है। आज कई क्षेत्रीय दल जो इस मुद्दे पर श्रेय लेने की होड़ में हैं, वे सब कांग्रेस के साथ रहे हैं। अनुप्रिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर हमेशा त्वरित फैसले लिए हैं। पहलगाम की घटना पर कहा कि पीएम ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकियों और उनके आकाओं को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस दौरान मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य, अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र पटेल, बुंदेलखंड प्रभारी कालका प्रसाद पटेल, महिला मोर्चा की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed