फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress can declare the district president this month

Jhansi News: इसी महीने कांग्रेस घोषित कर सकती है जिलाध्यक्ष

Mon, 20 Jan 2025 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Congress can declare the district president this month

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कांग्रेस इसी महीने जिलाध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। शहर अध्यक्ष के लिए पांच और जिलाध्यक्ष के लिए छह नेताओं ने लखनऊ में साक्षात्कार दिया है।



लोकसभा चुनाव के दौरान महानगर में 60 में से 45 वार्ड अध्यक्ष ही बन पाए थे। पार्टी बूथ स्तर तो पहुंच ही नहीं पाई थी मगर अब 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने जनवरी से मार्च 2024 तक संगठन सृजन के नाम से नए सिरे से काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष के लिए मनोज गुप्ता, मनीराम कुशवाहा, प्रिंस कटियार, अरविंद बबलू, इदरीश खान ने साक्षात्कार दिया है। जिलाध्यक्ष के लिए योगेंद्र सिंह पारीछा, बलवान सिंह यादव, चंद्रप्रकाश चौरसिया, सोनल पटेल, पंकज मिश्रा, जितेंद्र वर्मा ने इंटरव्यू दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का कहना है कि साक्षात्कार के बाद अब स्क्रूटनी शुरू हो गई है। जनवरी के अंत तक जिलाध्यक्षों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिर 34 सदस्यों की कार्यकारिणी बनेगी



शहर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष बनने के बाद 34-34 सदस्यों की जिला कार्यकारिणी बनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष के अलावा जिला कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, आठ महासचिव, 16 सचिव, एक-एक कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी की तैनाती की जाती है। बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर जिला कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या 40 तक बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed