फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress and BJP supporters clashed, ruckus lasted for hours, BJP workers sitting on dharna

Jhansi News: कांग्रेस और भाजपा समर्थक भिड़े, घंटों रहा बवाल, धरने पर बैठे भाजपाई

Sat, 29 Apr 2023 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Congress and BJP supporters clashed, ruckus lasted for hours, BJP workers sitting on dharna
झांसी। शुक्रवार को दोपहर दो बजे बिसातखाना इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले। कुछ समर्थकों को मामूली चोटें भी आईं हैं। बवाल की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह विवाद शांत कराया। बाद में दोनों पक्ष मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने भी पहुंच गए। भाजपाइयों ने कोतवाली पर धरना लगा दिया। सदर विधायक भी मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से तहरीर ले ली गई। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 52 के बिसात खाना इमामबाड़ा इलाके में जुमे की नमाज के बाद करीब दो बजे पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशी अफरोज के पति आफाक मकरानी अपने समर्थकों के साथ प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी रुबीना के पति अल्ताफ रिजवी भी अपने समर्थकों के साथ यहां प्रचार के लिए पहुंच गए। जब दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने सामने आए तो नारेबाजी शुरू हो गई। भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों का आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक उनको इलाके में प्रचार करने से रोक रहे थे। मुस्लिमों को भाजपा के पक्ष में वोट न देने के लिए भी भड़का रहे थे जबकि कांग्रेस समर्थकों का आरोप है कि भाजपा समर्थक उनको वहां से चले जाने को कह रहे थे। इसी को लेकर यहां टकराव हो गया। पहले गाली-गलौज हुई और उसके बाद मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ने पर भगदड़ मच गई। इसी दौरान कुछ युवक लोहे की रॉड लेकर इधर-उधर भागने लगे। मारपीट में कांग्रेस प्रत्याशी के पति आफाक मकरानी और भाजपा प्रत्याशी के पति अल्ताफ समेत कई लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे दोनों पक्षों को पुलिस ने खदेड़ा। यहां से दोनों दलों के नेता कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जमा हो गए। यहां कोतवाल संजय गुप्ता से भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर नोकझोंक हुई। कार्रवाई न होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद सदर विधायक रवि शर्मा, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव समेत अन्य नेता भी पहुंच गए। कांग्रेस समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर सीओ सिटी राजेश राय समेत अन्य अफसर भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने किसी तरह समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन



दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की पड़ताल कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
राजेश राय, सीओ सिटी



भाजपा ने उतारा है पहला मुस्लिम उम्मीदवार
वार्ड संख्या 52 मुकरयाना से भाजपा ने रुबीना को टिकट दिया है। रुबीना के अलावा इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी अफरोज समेत एक निर्दलीय उम्मीदवार रानी भी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा की ओर से मुस्लिम प्रत्याशी होने की वजह से इस वार्ड का सियासी समीकरण रोचक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में अतीक एंगल की भी एंट्री
निकाय चुनाव में प्रयागराज का माफिया अतीक अहमद के एंगल की भी एंट्री हो गई। मारपीट के बाद वायरल हुए एक वीडियो में भाजपा समर्थक ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दल अतीक के साथ हमदर्दी दिखाकर वोट हासिल करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed