फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Conflict over purchase of lights, mayor said - maintenance will be done for five years

Jhansi News: लाइटों की खरीद पर टकराव, मेयर बोले-पांच साल तक होगा रखरखाव

Tue, 29 Oct 2024 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Conflict over purchase of lights, mayor said - maintenance will be done for five years

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 26 अक्तूबर को नगर निगम सदन की बैठक में लाइटों की खरीद पर भ्रष्टाचार के आरोप और पार्षद व विद्युत विभाग के बीच टकराव हुआ था। अब बढ़ी कीमतों पर मेयर का कहना है कि लाइट का ठेका लेने वाली फर्म को पांच साल तक रखरखाव करेगी। जबकि, पूर्व में फर्म दो साल तक रखरखाव करती थी। इसलिए लाइटों की कीमतों में कुछ इजाफा हुआ है।
सदन की बैठक में लाइटों की खरीद में भ्रष्टाचार का मामला पार्षद मुकेश सोनी ने जोरशोर से उठाया था। पार्षदों ने नगर निगम द्वारा खरीदी गई लाइटों का लेखाजोखा मांग लिया था। पूछा था कि किस दर से लाइटें खरीदी गई हैं। जब विद्युत विभाग की तरफ से लाइटों की दरें बताई गईं तो पार्षद की ओर से एक बिल प्रस्तुत किया गया। मुकेश ने कहा कि जिन लाइटों की कीमत तीन हजार रुपये है, उनको नगर निगम ने 10 हजार रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन

इसी बीच, पार्षद सुनील नैनवानी ने आरोप लगाया कि लाइटों की खरीद में 40 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए। अब महापौर बिहारी लाल आर्य का कहना है कि पूर्व में नगर निगम द्वारा जो लाइटें खरीदी जाती थीं, उनके रखरखाव की समयसीमा दो साल होती थी। उसी दर पर इस बार भी लाइटों की खरीद की गई है। साथ ही रखरखाव की सीमा तीन साल बढ़ाई गई है। यानी कि लाइटें लगाने वाली फर्म अब पांच साल तक रखरखाव करेगी। कोई भी लाइट खराब होगी तो उसे बदलकर नई लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान का गेट फुटपाथ पर नहीं खुलेगा
मेयर ने कहा कि बस स्टैंड के पास कुछ लोगों ने दुकानें बना ली हैं। इनका गेट फुटपाथ की तरफ किया गया है। फुटपाथ नगर निगम का है। पार्षद आपत्ति कर रहे हैं। ऐसे में फुटपाथ पर अब दीवार बनाकर सुंदर चित्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed