Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Concern expressed over unemployment, excessive rainfall and migration in Bundelkhand

Jhansi News: बुंदेलखंड में बेरोजगारी, अतिवृष्टि और पलायन पर जाहिर की चिंता

Sun, 01 Sep 2024 04:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Concern expressed over unemployment, excessive rainfall and migration in Bundelkhand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। एक होटल के सभागार में बुंदेलखंड चिंतन बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में बुंदेलखंड के तमाम जिलों के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने बेरोजगारी, अतिवृष्टि और पलायन पर चिंता जाहिर की। महोबा-हमीरपुर के पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बुंदेलखंड के गांवों में बेरोजगारी और गरीबी के कारण 40 फीसदी लोग गुजरात, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा सहित कई महानगरों के लिए पलायन करने को मजबूर हैं। सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी बुंदेलखंड की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। रोजगार के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। शिक्षित नौजवान महज पांच-पांच हजार में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि दैवीय आपदा के कारण बुंदेलखंड के किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है जिससे अधिकांश किसान कर्जदार हो गए हैं। बैठक में बुंदेलखंड के पट्टे सिर्फ बुंदेलखंड वासियों को दिए जाने, नौकरी में बुंदेलखंड कैडर बनाने, बुंदेलखंड में मनरेगा मजदूरी 500 रुपये के साथ ही साल में कम से कम 300 दिन काम देने, किसानों को 15 ट्रॉली फ्री बालू ढोने का परमिट देने के साथ ही किसानों को जमीन के अनुसार डीजल का परमिट देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राम सेवक अड़जरिया, अनिल शर्मा, शैलेंद्र मोहन अवस्थी, राधा प्रजापति, संजय पटवारी, रमाकांत राजपूत, शाहजहां कुरैशी, रिंकू राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed