फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Complication Arises in Action Against Eye Examiner; Handwriting to Be Verified

Jhansi News: नेत्र परीक्षक पर कार्रवाई में पेंच, लिखावट की होगी जांच

Wed, 06 May 2026 02:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Complication Arises in Action Against Eye Examiner; Handwriting to Be Verified

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डीएम गौरांग राठी के जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान नेत्र परीक्षक (ऑप्टोमेट्रिस्ट) को निलंबित करने के आदेश में अब पेंच फंस गया है। नेत्र परीक्षक ने दवा की पर्ची लिखने से इन्कार किया है, जिस पर अब लिखावट की जांच कराने का निर्णय लिया गया है।
सोमवार को डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान कुछ मरीजों ने बाहर की दवाएं लिखी पर्चियां दिखाईं। तब ड्यूटी पर तैनात डॉ. गौरव सेठ ने पर्ची पर लिखावट अपनी होने से इन्कार किया। मरीजों ने बताया कि पर्ची नेत्र परीक्षण कक्ष में लिखी गई थी। डीएम ने नेत्र परीक्षक आशीष साहू के निलंबन के निर्देश दिए थे। हालांकि, नेत्र परीक्षक ने दावा किया है कि उन्होंने कोई दवा पर्ची नहीं लिखी है और लिखावट की जांच कराई जाए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. आरके सक्सेना ने नेत्र परीक्षक को नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके कक्ष से दवाएं कैसे लिखी जा रही हैं। तीन दिन में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें सीएमओ कार्यालय के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। तर्क दिया गया कि वह सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई वहीं से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि नेत्र परीक्षक और पर्ची की लिखावट की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही निलंबन को लेकर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed