फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Complete the pending works of Panchayats on time: BDO

समय पर पूरा करें पंचायतों के लंबित कार्य : बीडीओ

Thu, 20 Mar 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Complete the pending works of Panchayats on time: BDO
मोंठ। खंड विकास अधिकारी राकेश त्रिपाठी ने ब्लॉक सभागार में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए लंबित कार्यों की समीक्षा की और उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन जैसी विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही अधूरे कार्यों को मार्च के अंत तक पूरा करने को कहा। कहा कि प्रधानमंत्री आवास का जो सर्वे चल रहा है उसे 31 मार्च तक पूरा करें, साथ ही जीरो पावर्टी अभियान के तहत लाभार्थियों को जोड़ें। वृक्षारोपण के लिए एस्टीमेट बना लिया जाए। सचिवों से ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता बनाए रखने और सभी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए कहा गया। बीडीओ ने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर सभी ग्राम पंचायतों के सचिव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed