फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Complaints arose on Farmer's Day, instructions to file case against center in-charge for buying peanuts by taking money

Jhansi News: किसान दिवस पर उपजीं शिकायतें, पैसे लेकर मूंगफली खरीदने पर केंद्र प्रभारी पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश

Thu, 19 Dec 2024 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Complaints arose on Farmer's Day, instructions to file case against center in-charge for buying peanuts by taking money

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। विकास भवन में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याएं उठाईं। मौके पर गैरहाजिर होने पर डीएम ने लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता का वेतन अग्रिम आदेश तक रोके जाने के निर्देश दिए। पैसा लेकर मूंगफली खरीदने के मामले में केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश दिए।

किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि किसान अधिक से अधिक समस्याएं उठाएं, ताकि किसान दिवस की सार्थकता सिद्ध हो सके। इसके अलावा, किसान फार्मर रजिस्ट्री जल्द तैयार करा लें। फार्मर रजिस्ट्री के बाद ही शासन की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को प्राप्त होगा। किसानों की ओर से क्रय केंद्रों पर प्रभारी की ओर से पैसे लेकर मूंगफली खरीदने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मऊरानीपुर के ग्राम रेवन में पीसीयू केंद्र प्रभारी भरत हरी त्रिपाठी पर एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रय केंद्र सिमरधा, ककरबई, कटेरा, भसनेह और गुरसराय की जांच का जिम्मा एआर कोऑपरेटिव को सौंपा। आढ़तियों या व्यापारी से मूंगफली क्रय करने पर केंद्र प्रभारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन




बैठक में प्राइवेट उर्वरक विक्रेताओं की ओर से अधिक दामों पर यूरिया और उसके साथ जबरन जिंक देने की शिकायत की गई। इस पर डीएम ने तत्काल प्राइवेट उर्वरक विक्रेताओं की जांच के आदेश दिए। उन्होंने सकरार, रक्सा व जावन क्षेत्र में प्राइवेट दुकानों की जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा, बुंदेलखंड पैकेज के तहत अधूरे कुओं को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान, किसान प्रतिनिधियों द्वारा एक ही परिवार को ई-लाटरी के माध्यम से कृषि यंत्र प्राप्त करने पर आक्रोश व्यक्त किया। डीएम ने इस प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। बैठक में किसान नेता कमलेश लंबरदार, महेन्द्र शर्मा, अविनाश भार्गव, गुलाब सिंह बरगढ़, चंद्रप्रकाश पांडेय, राजेश यादव, जगत पाल मिश्रा, सुरेंद्र कुमार पुरातनी आदि ने भी किसानों की समस्याएं उठाईं। मौके पर सीडीओ जुनैद अहमद, एडीएम वरुण कुमार पांडेय, उप कृषि निदेशक एमपी सिंह, ज़िला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed