फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Complaints are only registered at the control room of Jal Sansthan, but not resolved.

Jhansi News: जल संस्थान के कंट्रोल रूम पर सिर्फ दर्ज होती हैं शिकायतें, निस्तारण नहीं होता

Thu, 26 Sep 2024 05:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Complaints are only registered at the control room of Jal Sansthan, but not resolved.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर में पानी की समस्याओं की शिकायत के लिए जल संस्थान कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। शिकायतें दर्ज करने के लिए एक कर्मचारी भी नियुक्त किया गया है लेकिन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं।
जल संस्थान के कंट्रोल रूम में रोजाना 20 से 30 शिकायतें दर्ज की जा रही हैं लेकिन पानी की समस्या का निदान नहीं हो रहा है। शुक्रवार को सिजरिया कॉलोनी में हैंडपंप खराब होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। लगभग सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी जल संस्थान के किसी भी अधिकारी और कर्मचारी ने कोई सुध नहीं ली है। समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं, सप्ताह भर पहले दरीगरान में हैंडपंप खराब होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका है। बड़ागांव गेट निवासी वीरेंद्र हयारण ने इलाके के नलों में पानी न आने की शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि अवर अभियंताओं को कंट्रोल रूम की शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीपरी बाजार स्थित पानी की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज सुधारने का कार्य जल संस्थान के कर्मचारी कर रहे हैं। इसके चलते आवास विकास, नंदनपुरा और ताज कंपाउंड में पिछले दो दिन से जलापूर्ति बंद है।
विज्ञापन


फोन नहीं उठाते जल संस्थान के महाप्रबंधक
मिशन कंपाउंड निवासी संजीव अग्रवाल और सराय निवासी अब्बास खान ने कहा कि कंट्रोल रूम में शिकायतों का निस्तारण न होने पर शिकायतकर्ता जल संस्थान के महाप्रबंधक से संपर्क करने के लिए फोन लगाते हैं, तब उनका फोन नहीं उठता है। इसके चलते शिकायतकर्ताओं को कार्यालय तक आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed