फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Compensation for crop disasters is being transferred to farmers' accounts.

Jhansi News: किसानों के खातों में पहुंचाया जा रहा फसल आपदा का मुआवजा

Sat, 17 Oct 2026 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Compensation for crop disasters is being transferred to farmers' accounts.
ललितपुर। शासन से फसल आपदा राहत की राशि आने के बाद अब प्रशासन किसानों के खातों में राहत पहुंचाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके लिए चकबंदी और तहसीलों में जमीनों की नकलें निकलवाने के लिए काउंटरों पर भीड़ लगी हुई है। जबकि लेखपालों द्वारा किसानों के खातें, जमीनों की नकलें या फार्मर रजिस्ट्री आदि जरूरी प्रपत्रों की फीडिंग कराने का काम लगातार किया जा रहा है। तहसील और चकबंदी कार्यालयों में एक तहसील में ही हर रोज डेढ़ से दो हजार किसान अपनी नकलें निकलवा रहे हैं।शासन द्वारा 67.43 करोड़ रुपये की राहत राशि उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

जिन किसानों की फाॅर्मर आईडी बन चुकी हैं, उन किसानों से उनकी फार्मर आईडी जमा कराई जा रही है। इसके लिए हर रोज तहसील सदर में एक हजार तक किसान अपने खेतों की नकलें निकलवा रहे हैं। जबकि चकबंदी गांव वाले किसान कलक्ट्रेट स्टेट चकबंदी कार्यालय में पहुंचकर अपनी जमीनों की नकलें निकलवा रहे हैं। ऐसे में चकबंदी कार्यालय और तहसील में किसानोंं की भारी भीड़ पहुंच रही है।
विज्ञापन

किसानों की जमीनों की नकलों को लेखपालों के माध्यम से कंप्यूटर पोर्टल पर फीड भी कराया जा रहा है, हालांकि फीडिंग के दौरान कई समस्याएं भी सामने आ रही हैं। इंटरनेट की समस्या के चलते पोर्टल के धीमे चलने से फीडिंग में कई बार तकनीकी समस्याएं भी बनी रहती हैं। हालांकि जानकारी के अनुसार अभी तक लगभग दो लाख से अधिक किसानों के प्रपत्रों की फीडिंग का काम होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी भी बहुत से किसान लगातार तहसीलों में अपने-अपने प्रपत्र फीडिंग कराने के लिए पहुंच रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही किसानों के खातों में भारी बारिश से फसलों की क्षति की राहत राशि पहुंच सकती है। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहसीलों में किसानों के प्रपत्रों की फीडिंग का काम चल रहा है। जिन किसानों के पास ई-फार्मर रजिस्ट्री है, उनके नकल प्रपत्र लगाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed