फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Compensation balm for the pain of crop loss, Rs 9.83 crore reached the accounts of 37 thousand farmers

Jhansi News: फसल नुकसान के दर्द पर लगा मुआवजे का मरहम, 37 हजार किसानों के खाते में पहुंचे 9.83 करोड़

Sat, 23 Mar 2024 04:32 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 23 Mar 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
Compensation balm for the pain of crop loss, Rs 9.83 crore reached the accounts of 37 thousand farmers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बारिश और ओलावृष्टि से पीड़ित जिले के 37,330 किसानों के खाते में बीमा कंपनी की ओर से 9.83 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है। कंपनी की ओर से प्रभावित किसानों को फिलहाल 25 प्रतिशत बीमा राशि का भुगतान किया है। जल्द ही बाकी रकम भी किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
मार्च माह की शुरुआत में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने जनपद के 145 गांवों के 68,599 किसानों के खेतों में तबाही मचाई थी। इस आपदा में प्रभावित गांवों की 50,927 हेक्टेअर में लगी रबी की फसल 33 प्रतिशत से अधिक खराब हो गई थी। प्रशासन की ओर से 83 करोड़ रुपये की क्षति का आकलन किया गया था। फसलों को सबसे ज्यादा 55 करोड़ की क्षति मऊरानीपुर तहसील में हुई थी। जबकि, झांसी सदर तहसील 21 करोड़ और मोंठ में सात करोड़ रुपये की क्षति सामने आई थी। अब फसल बीमा कंपनी टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से तीनों तहसीलों के 37,330 किसानों के खाते में 9.83 करोड़ रुपये की बीमा राशि भेजी गई है। तात्कालिक तौर पर कंपनी की ओर से 25 फीसदी बीमा राशि प्रभावित किसानों को उपलब्ध कराई गई है। जल्द ही बाकी रकम भेजने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

0000000
मुआवाजे के लिए 25 करोड़ और मांगे
आपदा पीड़ित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए शासन की ओर से शुरुआत में दो करोड़ रुपये भेजे गए थे। इसके बाद पांच करोड़ रुपये का और आवंटन हुआ था। किसानों को मुआवजा उनके बैंक खातों में भेजा जा रहा है। जबकि, अब प्रशासन की ओर से 25 करोड़ रुपये और शासन से मांगे गए हैं। इस राशि का भुगतान सुनिश्चित होने के बाद शासन से अगली किस्त की डिमांड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
फोटो-डीएम
आपदा पीड़ित किसानों को मुआवजा लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा बीमा कंपनी की ओर से भी 9.83 करोड़ रुपये की धनराशि प्रभावित किसानों को उपलब्ध कराई गई है, जिन किसानों ने बीमा करा रखा है, उन्हें बीमा क्लेम का लाभ मिलेगा। - अविनाश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed