फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   commissnor visit, two sector majestrate absent

कमिश्नर के निरीक्षण में गायब मिले दो सेक्टर मजिस्ट्रेट

Sat, 22 May 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
commissnor visit, two sector majestrate absent
झांसी। शुक्रवार को मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने जिला अस्पताल, बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बड़ागांव ब्लॉक के कोछाभांवर का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल व कोछाभांवर में सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने सैनिटाइजर स्प्रे बोतल की जगह पानी की बोतल में रखा देखा तो अस्पताल के अधीक्षक को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने वैक्सीन का प्रचार व प्रसार कराने कसे कहा। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में 50 बेडों की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में 21 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, जिनमें 16 मरीज ऑक्सीजन सर्पोट पर हैं। एल-2 अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों में देखने पर पाया गया कि कक्ष में किसी भी नर्सिंग स्टाफ एवं सफाई कर्मचारी ने पीपीई किट व गल्बस नहीं पहने हैं। पॉजिटिव मरीजों के साथ अन्य व्यक्ति भी वार्ड में मौजूद हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मरीजों को दिए जाने वाली दवाइयों के साथ- साथ भोजन व पानी की जानकारी ली। बड़ागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान एल-1 अस्पताल के पीछे गड्ढे में मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल का ढेर लगा था। संक्रमण के खतरे को देखते हुए तत्काल हटवाकर निस्तारण करने का आदेश दिया। अस्पताल में मरीजों के लिए ऑक्सीजन व दवाइयों की स्थिति का जायजा लिया। सीएचसी में सैनिटाइजर, साबुन, पानी की व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिया। बड़ागांव ब्लाक स्थित कोछाभांवर के पंचायत भवन में सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ लेखपाल व पंचायत सेक्रेटरी अनुपस्थित मिले। उपस्थित आशाओं को निर्देश दिए कि मेडिकल किट वितरण की सूची को तैयार कर एमओआईसी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed