{"_id":"664a77351944c936290b3284","slug":"come-veer-bundelasvote-with-enthusiasm-make-a-record-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-317897-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आओ वीर बुंदेलों... जमकर करें मतदान, बनाएं कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आओ वीर बुंदेलों... जमकर करें मतदान, बनाएं कीर्तिमान
विज्ञापन
- 2014 में 68.30 और 2019 में 67.67 फीसदी हुआ था मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। वीर बुंदेलों... आज देश के लोकतंत्र का महापर्व है। आज छुट्टी का दिन नहीं है, बल्कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का दिन है। इसलिए सुबह से घर से निकलकर मतदान केंद्र पर पहुंचें और मतदान करें। दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। पिछले दो चुनावों में जिस तरह हमने बढ़-चढ़कर मतदान किया है, इस बार भी कुछ ऐसा ही कर दिखाना है और नया कीर्तिमान बनाना है।
पिछले चुनावों की बात करें तो झांसी में साल 1952 में पहले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने ज्यादा रुझान नहीं दिखाया था और महज 37.75 फीसदी वोटों से ही झांसी का प्रथम सांसद चुन लिया गया था। तब से अब तक 17 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं और महज चार बार ही ऐसा मौका आया है, जब झांसी की जनता ने 60 फीसदी या उससे अधिक मतदान किया है। पिछले दो लोकसभा चुनाव में तो झांसी और ललितपुर की जनता ने मतदान में जबरदस्त उत्साह दिखाया था। 2014 में 68.30 और 2019 में 67.67 फीसदी वोटिंग हुई थी। अब सोमवार को झांसी समेत बुंदेलखंड की चारों लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में झांसी संसदीय क्षेत्र के वीर बुंदेलों के पास इस बार भी बंपर मतदान करके रिकॉर्ड कायम करने का मौका है।
-- -- -- -- -- --
ये रहा है वोटिंग प्रतिशत
..............................
वर्ष वोटिंग
1952 37.75
1957 42.32
1962 48.63
1967 54.46
1971 51.81
1977 55.42
1980 56.43
1984 61.27
1989 57.90
1991 45.75
1996 53.76
1998 60.30
1999 57.84
2004 53.70
2009 55.20
2014 68.30
2019 67.67