{"_id":"5eda9e058ebc3e90687196f2","slug":"come-temple-wear-a-mask-mandatory-jhansi-news-jhs168376045","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः भगवान के करें दर्शन, लेकिन आएं मास्क पहनकर, दूरी का भी रखना होगा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसीः भगवान के करें दर्शन, लेकिन आएं मास्क पहनकर, दूरी का भी रखना होगा ध्यान
Sat, 06 Jun 2020 02:58 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:58 AM IST
विज्ञापन
आठ जून से दर्शनों के लिए खुलेंगे मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में आठ जून से सभी धर्मस्थल खोल दिए जाएंगे। 25 मार्च के बाद भगवान के दिव्य विग्रहों के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन हो। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
उनके आने - जाने का मार्ग भी अलग - अलग होगा। मंदिरों के पुजारियों व प्रबंधन समितियों का कहना है कि सरकार के जो निर्देश होंगे उनका शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा। इसमें प्रशासन की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के आने - जाने का मार्ग होगा अलग - अलग
ग्वालियर रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। मंदिर परिसर को प्रतिदिन सैनिटाइज कराया जाएगा। आचार्य हरीओम पाठक ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के मानक को पूरा कराने के लिए प्रशासन से पुलिस व्यवस्था की मांग की जाएगी। उनके अनुसार श्रद्धालुओं के आने - जाने का मार्ग अलग - अलग होगा। वहीं, आठ जून को सभी पुजारी अपने मंदिर में दूध, गंगाजल व जल से भगवान का दिव्य अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
निर्धारित दूरी पर रहेंगे श्रद्धालु
झांसी के जैन मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रत्येक श्रद्धालु एक - एक मीटर की निर्धारित दूरी पर रहेंगे। मंदिर में घंटा सिर्फ पुजारी ही बजाएंगे। पंचायत के महामंत्री प्रवीण जैन के अनुसार करगुवां जी जैन तीर्थ सहित अन्य सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश व पूजा पाठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। पंचायत सदस्य दिनेश जैन के अनुसार समाज के बड़ा मंदिर, कटरा जैन मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग के मानक को पूरा कराने के लिए अलग - अलग समय निर्धारित किया जाएगा।
गणेश मंदिर में आरती के वक्त 15 से ज्यादा लोग नहीं रहेंगे
महारानी लक्ष्मीबाई के एतिहासिक विवाह स्थल महाराष्ट्र गणेश मंदिर में सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कराया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं का मास्क पहनना जरूरी होगा। मंदिर कमेटी के सचिव गजानन खानवलकर का कहना है कि मंदिर में आरती के दौरान 15 से ज्यादा लोग नहीं रहेंगे। वह भी सोशल डिस्टेंसिंग के तहत निर्धारित दूरी पर खडे़ होंगे।