फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   College student abducted by a man in a car, body found outside hospital

Jhansi News: कार सवार युवक ने किया कॉलेज छात्रा का अपहरण, अस्पताल के बाहर मिला शव

Tue, 04 Aug 2026 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 04 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
College student abducted by a man in a car, body found outside hospital
झांसी। टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में बीएससी छात्रा का कार सवार युवक ने अपहरण कर लिया गया। कुछ घंटे बाद छात्रा का शव झांसी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में लावारिश हाल में मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसके परिजनों को भी बुला लिया गया। सोमवार को डॉक्टरों के पैनल के पोस्टमार्टम करने पर गर्भपात कराने की वजह से अत्याधिक रक्तस्राव होने से मौत की पुष्टि हुई है। आरोपी चालक अभी तक फरार है। छात्रा के परिजनों ने आरोपी पर दुष्कर्म करके हत्या कर देने का आरोप लगाया। मध्य प्रदेश पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता टीकमगढ़ के खरगापुर थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली थी। उसके परिजनों ने बताया कि छात्रा 1 अगस्त को बीएससी अंतिम वर्ष में प्रवेश कराने कॉलेज गई थी। शाम तक घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। छानबीन करने पर मालूम चला कि मोहल्ले का शादीशुदा युवक उसे अपनी स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गया था। आरोपी भी घर से गायब मिला। परिजनों ने युवती की खरगापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। रविवार को छात्रा का शव मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर मिला। पुलिस के सूचना देने पर परिजन भी सोमवार को झांसी आ पहुंचे। आसपास के सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को आरोपी स्कॉर्पियो से अस्पताल के पास नजर आया। फुटेज के अनुसार दोपहर 3:24 बजे अस्पताल पहुंचा, पर्चा बनवाया और करीब छह मिनट बाद वाहन लेकर फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि युवती के शरीर पर चोट के निशान थे। निजी अंगों से खून निकल रहा था। आरोप है कि युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म और मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोपी उसका शव अस्पताल में छोड़कर भाग निकला। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक छानबीन के दौरान मालूम चला कि युवती को दो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हुई। रिपोर्ट मध्य प्रदेश पुलिस को भेजी जा रही है। मामले की आगे भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed