फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cold wave shook life, Thursday was the coldest day of this season

Jhansi News: शीतलहर से कांपा जनजीवन, इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा बृहस्पतिवार

Fri, 19 Jan 2024 04:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Cold wave shook life, Thursday was the coldest day of this season
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शीतलहर से झांसी में जनजीवन कांप उठा। सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। ऐसे में सड़कों पर आमदिनों के मुकाबले भीड़भाड़ कम रही। 6.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाने से बृहस्पतिवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। पहली बार इस सीजन में अधिकतम तापमान भी 11 डिग्री तक लुढ़क गया।

बृहस्पतिवार को सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही थीं। आसमान में बादल छाए हुए थे। ऐसे में दोपहर ढाई बजे तक धूप ही नहीं निकली। दोपहर 2.38 बजे सूरज निकला मगर 15 मिनट में ही बादलों में छुप गया। दिनभर सर्द हवाएं लोगों की कंपकंपी छुड़ाती रहीं। जगह-जगह पर लोग सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव तापते रहे। घरों पर भी लोग हीटर, ब्लाेअर चलाते रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। 23 जनवरी तक अब ऐसी ही ठंड पड़ने के आसार हैं। सर्द हवाएं भी जारी रहेंगी। इससे पहले 12 जनवरी सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था, जब न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं, सर्द हवाओं की वजह से लोग भी जरूरी कामकाज होने पर ही घरों से बाहर निकले। ऐसे में सड़क के प्रमुख चौराहों से लेकर बाजारों में भी भीड़भाड़ कम रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed