फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cockroach found in food of Debharat Express, IRCTC apologizes

Jhansi News: वंदेभारत एक्सप्रेस के खाने में निकला कॉकरोच, आईआरसीटीसी ने मांगी माफी

Fri, 21 Jun 2024 04:44 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Cockroach found in food of Debharat Express, IRCTC apologizes
खाने की शिकायत की गई - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को वंदेभारत एक्सप्रेस में यात्री को परोसे गए शाकाहारी भोजन में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। शिकायत के दो दिन बाद अब आईआरसीटीसी ने खाना परोसने वाली फर्म पर जुर्माना लगाते हुए यात्री से माफी मांगी है। यह पहला मामला नहीं है जब यात्रियों के भोजन से ऐसा खिलवाड़ हुआ हो। इससे पहले भी ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की जिम्मेदारी निजी हाथों में दी है, लेकिन इसकी गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। ताजा मामला रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस का है। मंगलवार को एक दंपती भोपाल से आगरा कैंट के लिए वंदेभारत में सवार थे। ट्रेन झांसी पहुंची तो यहां बेस किचन से शाकाहारी भोजन ट्रेन में चढ़ाया गया। इसी ट्रेन के सी-2 कोच में सवार राजेंद्र ने शाकाहारी भोजन का विकल्प चुना था। उन्होंने जब परोसी गई अरहर की दाल का डिस्पोजेबल कटोरा खोला तो उसमें मरा हुआ कॉकरोच निकला। उन्होंने इसकी जानकारी अपने भतीजे विदित को दी। उनके भतीजे विदित ने आईआरसीटीसी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को आईआरसीटीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए भोजन चढ़ाने वाली फर्म पर जुर्माना लगाया है। साथ ही यात्री से माफी भी मांगी है।
विज्ञापन


गतिमान एक्सप्रेस में निकला था मांस का टुकड़ा
23 जून 2023 को झांसी से दिल्ली के लिए गतिमान एक्सप्रेस में सवार यात्री को कैटरिंग स्टाफ ने छोले की सब्जी परोसी थी, जिसे खोलने पर उसमें मांस का टुकड़ा निकला था। पहले कैटरिंग स्टाफ ने मामले से पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन बाद में आईआरसीटीसी ने वेंडर पर जुर्माना लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल से आगरा जा रहे यात्री के भोजन में कॉकरोच निकलने का मामला संज्ञान में आया है। झांसी से ट्रेन में भोजन चढ़ाया गया था। भोजन चढ़ाने वाली फर्म पर जुर्माना लगाने के साथ ही बेस किचन की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इस प्रकार की घटना दोबारा न हो। -पिनाकिन मोरावाला, जनसंपर्क अधिकारी, वेस्ट जोन, आईआरसीटीसी।


मेरे चाचा और चाची वंदेभारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। उन्हें ट्रेन में जो दाल परोसी गई, उसमें मरा हुआ कॉकरोच निकला था। इसकी शिकायत मैंने आईआरसीटीसी से की खी। जानकारी मिली है कि खाना परोसने वाली फर्म पर उन्होंने जुर्माना लगाया है। -विदित, शिकायतकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed