फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cockroach found in food in Vande Bharat Express, 25 thousand fine

Jhansi News: वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने में निकला कॉकरोच, 25 हजार जुर्माना

Fri, 28 Jul 2023 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cockroach found in food in Vande Bharat Express, 25 thousand fine
रेलवे ने कैटरिंग एजेंसी पर की कार्रवाई, रसोई की निगरानी बढ़ाई गई
विज्ञापन

फोटो-वंदे भारत व खाने में चिपका कॉकरोच
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भोपाल से हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के खाने में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। इस मामले में रेलवे ने शुक्रवार को कैटरिंग एजेंसी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही रसोई की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
24 जुलाई को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से चलकर हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच सी-8 की सीट नंबर 57 पर यात्री राकेश रानी कमलापति स्टेशन से ग्वालियर जाने के लिए सवार हुए थे। गाड़ी के आगे बढ़ने पर उन्हें ट्रेन में पराठे परोसे गए। खाने के लिए जब उन्होंने पैकिंग खोली तो पराठे में मरा हुआ कॉकरोच चिपका हुआ था।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ट्रेन में मौजूद स्टाफ को दी। कर्मचारियों ने माफी मांगते हुए उन्हें दूसरा भोजन उपलब्ध करा दिया गया। लेकिन, यात्री की ओर से इसकी शिकायत ट् विटर के जरिये रेल प्रशासन व आईआरसीटीसी से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सूबेदार सिंह ने बताया कि कैटरिंग एजेंसी फूड लाइसेंस होल्डर पर कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, आईआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर केके सिंह ने बताया कि कैटरिंग फर्म को रसोई में भोजन तैयार करते समय उचित सावधानी बरतने व कीट नियंत्रण सुनिश्चित करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा रसोई की समय-समय पर जांच भी की जा रही है, ताकि ऐसे मामले दुबारा न हो।


गतिमान एक्सप्रेस में छोले में निकला था मांस का टुकड़ा
झांसी। एक महीने पहले गतिमान एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसे गए खाने में बड़ी लापरवाही सामने आई थी। 24 जून को गतिमान एक्सप्रेस में राजेश तिवारी अपनी पत्नी प्रीति तिवारी के साथ झांसी से दिल्ली के लिए सफर कर रहे थे। उन्होंने खाने के लिए ट्रेन में छोले-कुलचे मंगाए थे। उनके छोले की सब्जी में मांस का टुकड़ा पाया गया था। शिकायत के बाद रेलवे ने संबंधित कैटरिंग एजेंसी को निलंबित कर दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed