फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CMO removed, Dr. Anil Kumar got deployment

झांसी सीएमओ हटे, डॉ. अनिल कुमार को मिली तैनाती

Sat, 28 Aug 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
CMO removed, Dr. Anil Kumar got deployment
झांसी। अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों में रहे झांसी के सीएमओ डॉ. जीके निगम का शासन ने तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर गाजियाबाद से डॉ. अनिल कुमार को तैनाती दी गई है। निगम के खिलाफ भाजपा विधायकों ने मोर्चा खोला हुआ था।
विज्ञापन

कोविड-19 दूसरी लहर के दौरान अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सीएमओ डॉ. जीके निगम काफी विवादों में रहे। भाजपा के विधायकों ने सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। लगातार उनकी शिकायतें शासन से की जा रहीं थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद दौरे के दौरान सदर विधायक रवि शर्मा ने तो सीधे सीएमओ से बात कर ज्ञान पता करने तक की बात कह दी थी। जबकि, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने स्वास्थ्य मंत्री के जनपद दौरे के दौरान कहा था कि सीएमओ कुछ जानते नहीं हैं। उनकी कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे। मऊरानीपुर विधायक ने भी उसी समय कई शिकायतें की थीं। एक सप्ताह पहले भी गरौठा विधायक स्वास्थ्य मंत्री से मिले और सीएमओ को हटाने की बात कही। लंबी शिकवा शिकायतों के बाद अब आखिरकार शासन ने सीएमओ को हटा दिया है। उन्हें ललितपुर जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर भेजा गया है। जबकि, गाजियाबाद जिला अस्पताल मैं तैनात रहे वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अनिल कुमार को झांसी का नया सीएमओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed