{"_id":"604768888ebc3ec39f5dbba5","slug":"cm-yogi-visits-bundelkhand-laid-foundation-stone-of-development-said-airport-and-medical-college-will-be-built-in-lalitpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बोले सीएम योगी- दुनिया में पीएम मोदी के कामों को मिल रहा सम्मान, लेकिन विदेशी जूठन पर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बोले सीएम योगी- दुनिया में पीएम मोदी के कामों को मिल रहा सम्मान, लेकिन विदेशी जूठन पर...
Tue, 09 Mar 2021 10:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर आज खासे तीखे नजर आए। ललितपुर और झांसी की सभाओं से उन्होंने विरोधियों पर तगड़ा हमला किया। एक तरफ जहां वह अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे तो वहीं किसान, मजदूर और नौजवानों को बेहतरी का ख्वाब दिखाकर सहयोग भी मांगा। योगी ने साफ कहा कि आजादी के बाद आने वाली सरकारों ने अगर ध्यान दिया होता तो आज बुंदेलखंड धरती का स्वर्ग हो जाता। यहां का नौजवान पलायन न करता। गांवों की यह तस्वीर न होती।
कुछ लोगों के पेट के दर्द का इलाज करना है इसलिए आपके बीच में हैं
झांसी में राजकीय इंटर कालेज के मैदान से सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेशी झूठन खाने वाले लोग भी आज टिप्पणी कर रहे हैं। अगर विश्व मंच पर प्रधानमंत्री की तारीफ होती है तो उनके पेट में दर्द होता है। आज हम लोगों को इसी पेट के दर्द का इलाज करना है। इस इलाज के लिए ही हम आपके बीच में हैं। यह वह लोग हैं जिन्हें भारत की सुरक्षा अच्छी नहीं लगता। किसानों के चेहरे पर खुशहाली बर्दास्त नहीं कर पाते।
जो खेती किसानी की एबीसीडी नहीं जानते वह राजनीति कर रहे हैं
किसान आंदोलन पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों को खूब घेरा। योगी ने कहा कि आज किसानों को गुमराह किया जा रहा है। कहीं मंडी बंद होने के नाम पर भड़काया जा रहा है तो कहीं कह रहे हैं कि उनकी जमीन ले ली जाएगी। यह सब वह लोग हैं जिन्हें किसानी की एबीसीडी तक पता नहीं है। बस बोलने से मतलब है। हम बताना चाहते हैं कि किसानों की एक इंच जमीन भी कोई ले नहीं सकता। मंडी और बेहतर की जा रही हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस साल 68 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद सरकार कर चुकी है। सरकार की कोशिश यही है कि किसानों की आय में इजाफा हो।
विज्ञापन
धरती का स्वर्ग बन जाता बुंदेलखंड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों को घरते हुए कहा कि आजादी के बाद से आने वाली सरकारों ने अगर जरा सा भी ध्यान दिया होता तो बुंदेलखंड की यह बदहाली न होती। पानी का संकट नहीं होता। सिंचाई के साधनों की कमी न होती। लेकिन किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। भाजपा की सरकार ने हर घर जल योजना की शुरूआत की है। नहरों का जाल बिछाया। हैंडपंप लगवाए गए। पेयजल की तमाम योजनाओं को शुरू किया। आने वाले वर्षों पर पेयजल की कई योजनाएं पूरी हो जाएंगी जिनके बाद पानी की कहीं कमी नहीं रह जाएगी।

गोमाता की हत्या और तस्करी नहीं होने देंगे
योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि गोमाता की हत्या और तस्करी नहीं होने देंगे। इसके लिए सरकार ने ठोस प्लानिंग कर ली है। अन्ना जानवरों के लिए गोशाला बना रहे हैं। गायों के लिए बजट की व्यवस्था की जा रही है। अगर कोई कुपोषित परिवार गाय को लेता है तो सरकार उसके पालन के लिए 900 रुपये किसान परिवार को देगी। बुंदेलखंड में दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए भी प्रयास हो रही हैं। नस्ल सुधार कराया जा रहा है। अधिक दूध देने वाली गायों को किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। दूध बेचकर किसान अपनी आय भी बढ़ा सकते हैं।
बताइए, फर्जी बसों के नंबर दे दिए गए थे
योगी ने कहा कि कोराना काल में भी कुछ लोग सियासत से बाज नहीं आए। मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए बड़ी बड़ी बातें करते रहे। लेकिन जब बसें देने की बात आई तो फर्जी नंबर दे दिए गए। जो गाड़ियां थीं ही नहीं उनके नंबर थमा दिए गए थे। इन लोगों की कभी मदद करने की मंशा रही ही नहीं है। यह लोग केवल अच्छे कामों में अवरोध पैदा कर सकते हैं। यही होता आया है। लेकिन अब जनता जान चुकी है और ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी।
दस साल में भी जो पुल नहीं बन पाए थे वह दस माह में बन रहे हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई बड़े शहरों में ऐसे पुल भी अधूरे पड़े थे जो पिछले दस साल से बन रहे थे। कहीं पिलर खड़ा होने के बाद ही काम रोक दिया गया था तो कहीं कागजों में ही प्रोजेक्ट तैयार हो पाए थे। लेकिन हमने तेजी से काम कराया है। जहां भी पुल फंसे पड़े थे उन्हें दोबारा से शुरू कराया। बजट की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यमुना नदी पर बड़ा पुल बनाया जा रहा है। पहले यही पुल छह साल में बनता लेकिन हम छह से सात महीने में पुल तैयार करा लेंगे।