फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM Yogi may come to Jhansi in the last week of February

Jhansi News: फरवरी के अंतिम सप्ताह में झांसी आ सकते हैं सीएम योगी

Wed, 07 Feb 2024 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi may come to Jhansi in the last week of February
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी के अंतिम सप्ताह में झांसी आ सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर झांसी वासियों को सौगात देंगे। इसके लिए विभाग स्तर पर योजनाओं की सूची भी तैयार की जाने लगी है।
लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। भाजपा भी पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। गांव चलो से लेकर कई अभियान शुरू कर दिए हैं। प्रदेश स्तर पर बड़े नेताओं की रैलियां भी शुरू हो चुकी हैं। भाजपा का गढ़ बन चुके झांसी समेत बुंदेलखंड में भी शीर्ष नेताओं की रैली के लिए कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। बताया गया कि सीएम योगी भी फरवरी के अंतिम सप्ताह में झांसी आ सकते हैं। उनकी रैली भी झांसी में हो सकती है। वह कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर सकते हैं। इसके लिए विभागों द्वारा जो कार्य पूरे हो चुके हैं या फिर शुरू होने वाले हैं, उसकी सूची तैयार की जाने लगी है।
विज्ञापन


पीएम के आगमन के मद्देनजर भी बन रही सूची
झांसी। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की रैली भी झांसी में होनी है। इसके लिए भी विभागों द्वारा अलग से सूची तैयारी की जा रही है। पीएम भी झांसी में चल रही बड़ी योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन..
अभी सीएम के कार्यक्रम की सूचना नहीं आई है। मगर हमारी तैयारी पूरी है। रैली की सूचना आते ही सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएंगे। - हेमंत परिहार, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed