फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM Yogi is coming to Jhansi for the 15th time in six years

Jhansi News: छह साल में 15वीं बार झांसी आ रहे हैं सीएम योगी

Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi is coming to Jhansi for the 15th time in six years
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह साल में 15वीं बार झांसी आ रहे हैं। वह क्राफ्ट मेला मैदान में जनसभा करके पूरे बुंदेलखंड को साधेंगे। मेयर से लेकर सभी प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट मांगेंगे।
विज्ञापन

2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सबसे पहले बुंदेलखंड से ही प्रदेश के दौरे की शुरुआत की। बतौर सीएम पहली बार वो 20 अप्रैल 2017 को झांसी आए। इसके बाद से अब तक मुख्यमंत्री 14 बार झांसी का दौरा कर चुके हैं। अंतिम बार सीएम 24 नवंबर 2022 को झांसी आए थे। अब मंगलवार को 15वीं बार मुख्यमंत्री झांसी आ रहे हैं। वह क्राफ्ट मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करके भाजपा के मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य समेत नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की जनता से अपील करेंगे। जनसभा में महानगर और जिला के पदाधिकारियों को 20 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ लाने का लक्ष्य दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से भीड़ बस और कार से लाई जाएगी। बीजेपी महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष के सभी प्रत्याशियों को मंच पर स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed