फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM yogi get nasihat vidayak not anyone virodh

Jhansi News: योगी ने दी नसीहत, विधायक नहीं करें एक-दूसरे का विरोध

Tue, 10 Jan 2023 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
CM yogi get nasihat vidayak not anyone virodh
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी के जनप्रतिनिधि एक-दूसरे का विरोध नहीं करें। स्वार्थी तत्वों से दूर रहें। 2024 में लोकसभा चुनाव होना है। सभी मिलकर इसकी तैयारियों में जुट जाएं। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान ये बात सीएम ने कही।
विज्ञापन

भाजपा के सदर विधायक रवि शर्मा और बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के बीच तनातनी जगजाहिर है। पिछले दिनों दोनों के समर्थकों के बीच मुकदमेबाजी हो चुकी है। दिसंबर में झांसी दौरे पर आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी दोनों विधायकों के बीच सुलह की कोशिश कर चुके हैं। मगर मामला बना नहीं। ये मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया। सोमवार को जब लखनऊ में मुख्यमंत्री मंडल के जनप्रतिनिधियों से झांसी के विकास को लेकर चर्चा कर रहे थे, तभी उन्होंने बिना किसी का नाम लिए विधायकों को नसीहत भी दे डाली। योगी ने कहा कि भाजपा के विधायक आपस में और संगठन के साथ समन्वय बनाकर काम करें। कोई एक-दूसरे का विरोध न करे। सकारात्मक रुख होना चाहिए। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। अभी से इसकी तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

गड़बड़ी करने वालों के नाम लिखकर दें
गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि ऊपर स्तर पर तो सब अच्छा है। मगर निचले स्तर पर कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार, गड़बड़ी कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने विधायक से कहा कि पत्र लिखकर भेजिए। भ्रष्टाचार या गड़बड़ी करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed