फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cm yogi adityanath upset with police officers of jhansi lalitpur warn careless officer will not be spared

बड़ी कार्रवाई का इशारा: झांसी-ललितपुर के अफसरों से बेहद खफा दिखे योगी, बोले- लापरवाह अधिकारी बख्शा नहीं जाएगा

Sat, 07 May 2022 10:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 May 2022 10:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम को करीब सवा चार बजे कमिश्नरी में समीक्षा शुरू की। सबसे पहले ललितपुर की समीक्षा हुई। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर वहां के पुलिस अफसरों को लताड़ा गया।

विज्ञापन
cm yogi adityanath upset with police officers of jhansi lalitpur warn careless officer will not be spared
कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर झांसी पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों से बेहद खफा दिखे। कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश भर में माफियाओं पर कार्रवाई हो रही मगर अवैध खनन के लिए चर्चित इस इलाके में कोई बड़ा एक्शन नहीं हुआ। विकास के प्रोजेक्ट धीमी गति से चल रहे हैं, लेकिन ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं हो रही। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि लापरवाह अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम को करीब सवा चार बजे कमिश्नरी में समीक्षा शुरू की। सबसे पहले ललितपुर की समीक्षा हुई। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर वहां के पुलिस अफसरों को लताड़ा गया। सीएम ने साफ कहा कि ललितपुर में अपराध बढ़ रहे हैं। अधिकारी क्राइम कंट्रोल करने में फेल साबित हो रहे हैं। या तो हालात सुधार लीजिए वरना बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने झांसी और ललितपुर में विकास के सभी प्रोजेक्ट की सिलसिलेवार समीक्षा की। फ्लाईओवर से लेकर पेयजल योजनाओं की प्रगति पूछी। जलजीवन मिशन और महानगर पेयजल योजना की सुस्त रफ्तार पर सीएम ने अधिकारियों को कसा। अफसरों से पूछा कि क्या आप लोग संबंधित प्रोजेक्ट की साइट पर जाते हैं? कभी ठेकेदार को कार्रवाई की चेतावनी दी है? उन्होंने कहा कि जो सही से काम नहीं कर रहा है उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कराइए और जेल भेजिए। विकास के जो भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं उनकी गुणवत्ता पर खास ख्याल रखा जाए। 


समीक्षा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में अवैध कब्जा, अवैध खनन कर अकूत संपत्ति हासिल करने वालों पर अब तक झांसी में कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई है। पूरे प्रदेश में माफियाओं की संपत्ति जब्त हो रही है। जेल भेजा जा रहा है मगर झांसी और ललितपुर में किसी पर कोई कार्रवाई नहीं। इस पर सभी अधिकारी खामोश रहे। उन्होंने इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। 

समीक्षा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, विधानपरिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह, सेवा योजन मंत्री मनोहर लाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महापौर रामतीर्थ सिंघल के साथ सभी विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed