फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM marriage scheme hit by inflation used scissors on the bride jewelery In Jhansi

खास खबर: दुहाई है दुहाई... दुल्हन के गहनों और मोबाइल पर चलाई कैंची; सीएम विवाह योजना पर महंगाई की मार

Tue, 10 Oct 2023 01:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Oct 2023 01:37 PM IST
सार

सीएम विवाह योजना पर महंगाई की मार दिखाई दे रही है। अब दुल्हन के गहनों पर कैंची चल गई है। अब सिर्फ 30 ग्राम की पायल और 10 ग्राम की बिछिया ही मिलेगी। झांसी में 1298 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
CM marriage scheme hit by inflation used scissors on the bride jewelery In Jhansi
CM marriage scheme - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरीब की बिटिया को वजनी गहनों से सजाकर उसकी डोली सजाने वाली सीएम सामूहिक विवाह योजना महंगाई का शिकार हो गई। असल में जिस तरह से आम जनता की झोली महंगाई से भरती चली जा रही है, वहां गरीब की बेटियों की शादी का खर्च रत्ती भर भी नहीं बढ़ा। 
विज्ञापन


उल्टे शासन ने दुल्हनों के चांदी के गहनों का वजन महंगाई की भेंट चढ़ा दिया है। शादी में अब दुल्हनों को सिर्फ 30 ग्राम की पायल और 10 ग्राम की बिछिया से ही संतोष करना पड़ेगा। जबकि अफसरों का कहना है कि गुणवत्ता बरकरार रखने की खातिर गहनों का वजन कम किया गया है।
विज्ञापन


योगी सरकार की सर्वाधिक लोकप्रिय योजनाओं में शुमार सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वर्ष झांसी में 1298 कन्याओं का विवाह कराने का लक्ष्य तय हुआ है। इसमें गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के अंतर्गत विवाह करने पर कन्या के खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाते हैं जबकि 10 हजार रुपये के उपहार समेत 6 हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च होता है। उपहार में विवाहिताओं को चांदी की पायल एवं सुहाग की निशानी के तौर पर चांदी की बिछिया दी जाती है। 
 

अभी तक करीब 50 ग्राम वजन की पायल समेत 15 ग्राम वजन की बिछिया दी जाती थी लेकिन, एक साल में चांदी की कीमत बढ़ने के बाद भी उपहार के 10 हजार रुपये में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। इस वजह से इन जेवरों के वजन में कटौती कर दी गई। अब 30 ग्राम की पायल समेत 10 ग्राम वजनी बिछिया दी जाएगी।


 

दुल्हन को अब मोबाइल भी नहीं मिलेगा
इस विवाह में पहले दुल्हन को कीपैड वाला मोबाइल दिया जाता था लेकिन, इस सीजन से शादी में मोबाइल भी नहीं मिलेगा, हालांकि दुल्हनों को 51 बर्तन, ट्राली बैग, समेत अन्य सभी वस्तुएं पिछले साल की तरह दी जाएंगी।

विवाह के लिए पंजीकरण आरंभ कर दिया गया है। इसी वर्ष पंजीकृत जोड़ों की शादी कराई जाएगी। इसके लिए कन्या का ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। -ललिता यादव, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed