{"_id":"6af773a0ecb9a79d6205ea60","slug":"cm-gave-1831-crore-to-ladli-behnas-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-915996-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सीएम ने लाड़ली बहनों को दिए 1831 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सीएम ने लाड़ली बहनों को दिए 1831 करोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिवपुरी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पिछोर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के तहत 1,24,81,550 बहनों को 42वीं किस्त दी। यह 1831 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि थी, जो भाईदूज का उपहार थी। प्रत्येक बहन के खाते में 1500 रुपये सिंगल क्लिक से अंतरित किए गए। मुख्यमंत्री ने 5.5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों को 200 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि भी दी। उन्होंने शिवपुरी जिले में 221.22 करोड़ रुपये के कुल 121 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। डॉ. यादव ने पिछोर को जिला बनाने की मांग का समर्थन करते हुए परिसीमन आयोग की अनुशंसा पर इसे जिला बनाने की घोषणा की। उन्होंने पिछोर में सांदीपनि विद्यालय और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने की भी घोषणा की।
0000
नवीन फल मंडी का लोकार्पण
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में नवीन फल मंडी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सिंधिया ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण की बात भी कही। नवीन फ्रूट मंडी एसोसिएशन ने इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।